छिंदवाड़ा

सुरीले गीतों के जरिए याद किया किशोर कुमार को

शहर सहित पूरे जिले से किशोर कुमार के गीतों को पसंद करने वाले श्रोता

छिंदवाड़ाAug 05, 2019 / 12:02 pm

chandrashekhar sakarwar

सुरीले गीतों के जरिए याद किया किशोर कुमार को

छिंदवाड़ा. बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी पाश्र्वगायक किशोर कुमार को उनकी ९०वीं जयंती पर संगीत प्रेमियों ने सुरीले अंदाज में याद किया। उनके गाए प्रसिद्ध गीतों को गाकर उनकी गायकी को पसंद करने वाले ने अपनी तरफ से पुष्पांजलि समर्पित की। मिश्रा कालोनी स्थित सुभाष सिंगारे के यहां आज दिनभर गीत संगीत की महफिल जमी रही।
शहर सहित पूरे जिले से किशोर कुमार के गीतों को पसंद करने वाले श्रोता, गायक पहुंचे और कार्यक्रम में ंशामिल हुए। सुबह उनके बड़े छायाचित्र का विशेष पूजन कर आरती उतारी गई। सिंगारे परिवार के सभी सदस्यों के साथ संगीत प्रेमी इस समय मौजूद रहे। दोपहर को
एवरग्रीन क्लसिक म्यूजिक ग्रुप के कलाकारों ने अनेक गीतों की प्रस्तुति दी। मनीष निन्होरिया ने ‘देखा न हाय रे सोचा ना ’ से कार्यक्रम की शुरुआत की। भोजराज साहू ने ‘छूकर मेरे मन को किया तूने क्या इशारा ’ से भावांजलि दी तो रोहित श्रीवास ने ‘तेरे जैसा यार कहां ’ गाना गाया। संदीप ने ‘प्यार दीवाना होता है मस्ताना होता है ’ ‘जीवन से भरी तेरी आंखें’ सुरीले अंदाज में प्रस्तुत किया। इस दौरान आक्टोपैड पर अनूप यादव, ढोलक पर भोला बिसोपिया,की बोर्ड पर देवानंद बागड़े और मयंक बोंडे, ने साथ दिया। देर रात तक यहां किशोर कुमार को चाहने वाले और गीतों को पसंद करने वाले यहां आते रहे।
 

Home / Chhindwara / सुरीले गीतों के जरिए याद किया किशोर कुमार को

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.