scriptResult: ऐसे मिली बोर्ड परीक्षार्थियों को सफलता, शेयर किए अनुभव | Result: This is how board candidates get success | Patrika News

Result: ऐसे मिली बोर्ड परीक्षार्थियों को सफलता, शेयर किए अनुभव

locationछिंदवाड़ाPublished: Jul 14, 2020 12:08:40 pm

Submitted by:

ashish mishra

कोचिंग का सहारा लिए बिना ही सफलता अर्जित की।

Result: ऐसे मिली बोर्ड परीक्षार्थियों को सफलता, शेयर किए अनुभव

Result: ऐसे मिली बोर्ड परीक्षार्थियों को सफलता, शेयर किए अनुभव


छिंदवाड़ा. सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में अधिकतर विद्यार्थियों ने कोचिंग का सहारा लिए बिना ही सफलता अर्जित की। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिले के विद्यार्थियों का कहना है कि बोर्ड परीक्षा को हौवा नहीं बनाना चाहिए। इसके अलावा सेल्फ स्टडी पर फोकस करना चाहिए। हर विषय पर बराबर ध्यान देना चाहिए। बोर्ड परीक्षा को लेकर कभी तनाव में न रहें। स्कूल में शिक्षक जो पढ़ाएं उसका प्रतिदिन अभ्यास करें। शिक्षकों से हमेशा बात करते रहें। यही सफलता का मूल मंत्र हैं।
————————
सिविल सर्विसेज में जाना चाहती हैं प्रज्ञा
बसंत कॉलोनी निवासी प्रज्ञा बंजारी ने कॉमर्स संकाय से सीबीएसई 12वीं की परीक्षा 96.2 प्रतिशत अंक से उत्तीर्ण की। प्रज्ञा ने बताया कि उन्होंने बोर्ड परीक्षा के लिए कोचिंग नहीं की। सेल्फ स्टडी पर ही ध्यान दिया। कभी पढ़ाई के लिए समय का निर्धारण नहीं किया। एनसीईआरटी पुस्तकों से पढ़ाई की और स्कूल में शिक्षकों ने जो मार्गदर्शन दिया उस पर चले और सफलता मिली। प्रज्ञा के पिता पुरुषोत्तम बंजारी जनपद पंचायत छिंदवाड़ा में विकासखंड अधिकारी हैं और माता कुंडा बंजारी गृहिणी। दो बहनों में सबसे छोटी प्रज्ञा का सपना सिविल सर्विसेज में जाना है।

————————————
हर विषय पर दिया ध्यान और मिली सफलता
डॉक्टर्स कॉलोनी निवासी हर्षिता नोतानी ने सीबीएसई 12वीं कॉमर्स संकाय में 95.8 प्रतिशत अंक हासिल किया। हर्षिता के पिता शिवकुमार नोतानी व्यापारी हैं और माता आशा नोतानी गृहिणी। हर्षिता ने बताया कि उन्होंने रेगुलर पढ़ाई की। हर विषय पर ध्यान दिया। पढ़ाई को कभी बोझिल नहीं समझा। इसके अलावा पैरेंट्स और शिक्षकों का हमेशा मार्गदर्शन लेती रही।
————————-
घड़ी देखकर कभी पढ़ाई नहीं की
मोहनगर निवासी महिमा हरजानी ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में कॉमर्स संकाय में 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। महिमा के पिता गणेश लाल हरजानी व्यापारी हैं और माता कविता हरजानी गृहिणी। महिमा ने बताया कि उन्होंने कभी घड़ी देखकर पढ़ाई नहीं की। स्कूल के नोट्स के अलावा सेल्फ स्टडी से भी नोट्स बनाए और उस पर फोकस किया। पैरेंट्स के सपोर्ट और शिक्षकों के मार्गदर्शन से उन्हें सफलता मिली। महिमा इवेंट मैनेजर बनना चाहती हैं।

———————————–
तनाव बिना पढ़ाई की और मिली सफलता
पंचशील कॉलोनी निवासी प्रियांशी आचार्य ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में मैथ संकाय में 95.6 प्रतिशत अंक हासिल किया। प्रियांशी के पिता रजनीश आचार्य ज्योतिषाचार्य हैं और माता प्रिति आचार्य गृहिणी। प्रियांशी ने बताया कि उन्होंने तनाव लिए बिना पढ़ाई की। प्रियांशी साफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहती हैं।
————————
कोचिंग नहीं की और रेगुलर की पढ़ाई
राजपाल चौक निवासी अनुषा मिश्रा ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में कॉमर्स संकाय में 95.6 प्रतिशत अंक हासिल किया। अनुषा ने बताया कि उन्होंने कोचिंग किए बिना ही यह सफलता हासिल की। सेल्फ स्टडी पर ध्यान दिया और रेगुलर पढ़ाई की। अनुषा के पिता आनंद मिश्रा एडवोकेट हैं और माता मनीषा मिश्रा सीए हैं। अनुषा भी सीए बनना चाहती हैं।
——————————-
बोर्ड परीक्षा को लेकर कभी नहीं लिया तनाव
पुराना बैल बाजार निवासी शहबाज खान ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में बायो संकाय में 95.2 प्रतिशत अंक हासिल किया। शहबाज के पिता अब्दुल शमी मैकेनिक हैं। शहबाज ने बताया कि शिक्षकों के मार्गदर्शन से उन्हें यह सफलता मिली। उन्होंने सफलता के लिए कोचिंग का सहारा नहीं लिया। शहबाज ने बोर्ड परीक्षा को हौवा नहीं बनाया। एनसीईआरटी पुस्तकों के साथ सेल्फ स्टडी पर हमेशा ध्यान दिया। शहबाज डॉक्टर बनना चाहते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो