scriptRobbery: फैक्ट्री में डकैती मामले का खुलासा, पकड़े गए आरोपी बड़ी डकैती में भी है शामिल | Robbery case disclosed in factory, accused caught is also involved in | Patrika News

Robbery: फैक्ट्री में डकैती मामले का खुलासा, पकड़े गए आरोपी बड़ी डकैती में भी है शामिल

locationछिंदवाड़ाPublished: Sep 25, 2021 07:50:15 pm

24 अगस्त की रात सिवनी राजना के बीच स्थित अरोमा सिगरेट फैक्ट्री में हुई डकैती की जांच में जुटी पुलिस ने देवास के हाटपिपल्या पुलिस थाना के अंतर्गत ग्राम नेवरी से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Robbery

Robbery

छिंदवाड़ा/पांढुर्ना. 24 अगस्त की रात सिवनी राजना के बीच स्थित अरोमा सिगरेट फैक्ट्री में हुई डकैती की जांच में जुटी पुलिस ने देवास के हाटपिपल्या पुलिस थाना के अंतर्गत ग्राम नेवरी से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से चुराए हुए सिगरेट के बॉक्स के साथ पकड़ा है। जबकि इस चोरी में 350 के लगभग बॉक्स चुराए थे। पुलिस ने अनुसार डकैती में पांच अन्य सदस्य और बाकी का मशरुका बरामद करना शेष है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डकैती के बाद से मुखबिरों का जाल बिछाया गया था। डकैती के तार देवास जिले के कंजर गिरोह से जुड़े। यहां एसपी विवेक अग्रवाल के निर्देश पर एसडीओपी रोहित लखारे और थाना निरीक्षक राकेश भारती के मार्गदर्शन में बड़चिचोली चौकी प्रभारी जितेन्द्र यादव के साथ पुलिस दल को रवाना किया गया।
यहां मुखबिर ने बताया कि आरोपी चुराए गए बॉक्स को बेचने की फिराक में उनके गांव धनीघाटी जो कंजरो का गांव से बाहर निकलने वाले है। पुलिस ने नेवरी गांव के पास जाल बिछाकर आरोपियों का इंतजार किया। गुरुवार दोपहर को आरोपी दुर्गेश उर्फ मेजर पिता हिंदू सिंह हाडा 25 वर्ष निवासी धनीघाटी और इरफान पिता सलीम शाह 30 वर्ष निवासी अरलाउद्दाह गांव को कार क्र. एमपी 13, सी बी 3209 के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया है।

बड़ी-बड़ी चोरियों में शामिल हैं आरोपी: पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी बड़ी-बड़ी लूट डकैती के मामलो में शामिल रह चुके है। आरेापी चलते हुए ट्रक से सामान चुराने में माहिर है। करोड़ों के सामान की चोरी में शामिल रह चुके है। पुलिस काफी जांच और तलाशी के बाद इन तक पहुंची है। फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार करने की बात कही जा रही है।

पुलिस की गिरफ्त से बाहर आरोपी
डकैती मामले में पांच आरोपी अभी फरार है जिनमें ईश्वर उर्फ गुरु पिता अनोखे लाला हाडा कंजर, निवासी ग्राम चिडावद, थाना टोंकखुर्द जिला देवास सहित नरेश पिता शोभान झांझा कंजर
२३ वर्ष निवासी ग्राम धनिघाटी थाना हाटपिपल्या, जिला देवास, पवन पिता रमेश सिसोदिया कंजर २४ वर्ष अंतिम पिता बबलू उर्फ बलराज झांझा कंजर, रवि पिता मेहरबान उर्फ रामप्रसाद झांझा कंजर सभी निवासी ग्राम धनिघाटी थाना हाटपिपल्या, जिला देवास के है।
पुलिस टीम में रहे शामिल: निरीक्षक राकेश कुमार भारती थाना प्रभारी पांढुर्ना, उप निरीक्षक जितेन्द्र यादव चौकी प्रभारी बड़चिचोली, उनि अभिषेक प्यासी चौकी प्रभारी सिंगोड़ी, आरक्षक आदित्य रघुवंशी, अखिलेश प्रताप सिंह, शिव सिंह बघेल, विवेक बघेल, सचिव श्रीवास्त्री, दिलीप जंघेला, निशांत जैन, प्रेमप्रकाश शुक्ला की महत्वपूर्ण भूमिका रहीं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो