scriptमहापुरुष का यह कांग्रेसी परपोता फंसा घिनौने कृत्य में, पार्टी की छबि पर पड़ेगा असर | Rohit Tilak on charged with rape | Patrika News
छिंदवाड़ा

महापुरुष का यह कांग्रेसी परपोता फंसा घिनौने कृत्य में, पार्टी की छबि पर पड़ेगा असर

पुलिस कभी भी गिरफ्तारी कर सकती है।

छिंदवाड़ाJul 19, 2017 / 12:50 am

rajendra sharma

rohit

rohit


नागपुर/छिंदवाड़ा. महाराष्ट्र में गणेश चतुर्थी पर गणेश प्रतिमा स्थापना की शुरुआत करने वाले बाल गंगाधर तिलक एक शिक्षक होने के साथ समाज सुधारक, वकील और स्वतन्त्रता सेनानी थे। उनके परपोते रोहित तिलक पर घिनौना कृत्य करने का आरोप लगा है और रोहित की पुलिस कभी भी गिरफ्तारी कर सकती है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लोकमान्य तिलक के परपोते रोहित के विरुद्ध एक महिला ने दुष्कृत्य का आरोप लगाया है। पुलिस ने दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ज्ञात हो कि रोहित तिलक कांग्रेस के नेता भी हैं।

लड़ चुके हैं चुनाव

पुलिस इंस्पेक्टर अप्पासाहेब शेवाल ने बताया कि तिलक की कभी भी गिरफ्तारी हो सकती है। बता दें कि रोहित तिलक ने 2009 और 2014 में महाराष्ट्र के खाद्य मंत्री गिरीश बापट के खिलाफ चुनाव लड़ा था।

पुलिस कमिश्नर से मुलाकात

दरअसल, महिला ने पिछले हफ्ते प्रेस वार्ता की बात कही थी, लेकिन किसी वजह से उसे रद्द कर दिया था। सोमवार को पीडि़त महिला पुलिस कमिश्नर रश्मि शुक्ला से मिली और इसके बाद विश्रामबाग पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।

धमकाया भी

महिला के मुताबिक उसकी दो साल पहले एक कार्यक्रम में रोहित से मुलाकात हुई थी। तभी से पहचान बढ़ गई। महिला का आरोप है कि रोहित ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक सम्बंध बनाए। शादी करने की बात पर धमकाया भी। यहां तक पिटाई भी की। पीडि़त महिला की शादी टूट चुकी है और वह 12 साल से पति से अलग रह रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो