scriptयुवती के साथ दो वर्ष तक वो सब करने के बाद करने जा रहा था दूसरी शादी, एफआईआर दर्ज | rrape cases | Patrika News

युवती के साथ दो वर्ष तक वो सब करने के बाद करने जा रहा था दूसरी शादी, एफआईआर दर्ज

locationछिंदवाड़ाPublished: Oct 08, 2017 05:25:20 pm

Submitted by:

Rajendra Sharma

आरोपी युवक समेत परिजनों पर मामला दर्ज

female crime

female crime

छिंदवाड़ा/नागपुर. प्रेम संबंध बनाकर एक युवती के साथ 2 वर्षों तक दैहिक शोषण करने के बाद दूसरा विवाह रचाने वाले युवक और उसके परिजनों के विरुद्ध सीताबर्डी पुलिस ने मामला दर्ज किया है़।
आरोपियों में पति प्रफुल्ल पांडुरंग खर्चे (31) पिता पांडुरंग पुंडलिक खर्चे (60) व भाई नीलकंठ पांडुरंग खर्चे (26), मां प्रतीभा पांडुरंग खर्चे (55) न्यू कॉलोनी बल्लारशहा शामिल है।
पुलिस के अनुसार पीडि़त 22 वर्षीय युवती का 2012 से आरोपी प्रफुल्ल के साथ प्रेमसंबंध थे। इसी बीच दोनों ने परिजनों को जानकारी नहीं देते हुए दुर्गा माता मंदिर में विवाह रचाया। इसके बाद से वह लगातार शारीरिक सम्बंध बनाते रहे। इधर प्रफुल्ल के परिजनों ने एक अन्य युवती के साथ उसका विवाह तय किया। इस बात की जानकारी मिलते ही पीड़ता ने चंद्रपुर पहुंच कर प्रफुल्ल के परिजनों को अपने विवाह की जानकारी दी। परिजनों ने पीड़ता को स्वीकार करने से मना कर प्रफुल्ल का दूसरा विवाह रचा दिया। विवाह के बाद जब पीडि़ता दोबारा प्रफुल्ल के परिजनों से मिली तो उन्होंने उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। अंत में पीडिता ने सीताबर्डी थाने में प्रफुल व उसके परिजनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
मुकबधीर युवती का दैहिक शोषण, दशहरे से अब तक बेहोश
छिंदवाड़ा/नागपुर. जरीपटका पुलिस ने 34 वर्षीय मुकबधीर युवती के साथ शारीरिक शोषण करने वाले अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीडि़त युवती 8 माह की गर्भवती है। जरीपटका पुलिस अज्ञात आरोपी की तलाश कर रही है। इस घटना से दुखी होकर पीड़ता ने दशहरे के दिन स्वयं को जलाकर आत्महत्या करने का भी प्रयास किया था। परिजन से उसे बचा लिया था और गम्भीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया था। वतर्मान में उसका उपचार मेया अस्पताल में चल रहा है। पीड़ता गरीब परिवार से है। उसके माता-पिता मोल मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं। फिलहाल पीड़ता बेहोश है। आरोपी का नाम जानने के लिए पुलिस पीड़ता के होश में आते ही मूकबधीर लोगों को प्रशिक्षित करने वाले शिक्षकों की मदद लेने वाली है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो