scriptचेतावनी: होली का हुड़दंग कहीं साफ न कर दें जंगल | Safety in the forests on Holi | Patrika News

चेतावनी: होली का हुड़दंग कहीं साफ न कर दें जंगल

locationछिंदवाड़ाPublished: Mar 19, 2019 11:12:13 am

Submitted by:

prabha shankar

डीएफओ ने अवैध कटाई रोकने बनाया कर्मचारियों का दल: लगातार करेंगे रात्रि गश्त

Fire in the jungle

Fire in the jungle

छिंदवाड़ा. होलिका दहन की लकडिय़ों के चक्कर में हुड़दंगी जंगलों में इमारती लकडिय़ां साफ न दें। इस आशंका पर वन विभाग द्वारा मैदानी कर्मचारियों को रात्रिकालीन गश्ती करने के लिए तैनात किया गया है। ये दल नियमित गश्त कर अवैध पेड़ों की कटाई रोकेगा।
इस बार होली पर्व पर दहन 20 मार्च को होगा और 21 मार्च को धुरेड़ी होगी। शहरी स्तर पर होलिका दहन के लिए लकडिय़ां उपलब्ध करा दी जाती है, लेकिन ग्रामीण इलाकों में जनसामान्य जंगलों पर ही निर्भर रहता है। आम तौर पर होली के दिन युवाओं की टोली जंगलों में जाती है और इमारती लकडिय़ों को काटकर ले आती है और उसकी होलिका तैयार कर उसका दहन करती है। इस दौरान कई हुड़दंगी भी नशे में जंगल में पहुंच जाते हैं और बड़े पैमाने पर अवैध पेड़ कर प्लांटेशन को नुकसान पहुंचाते हैं। कई बार लापरवाही से फेंकी गई बिड़ी से जंगलों में आग भी लग जाती है। इसे देखते हुए वन विभाग द्वारा मैदानी कर्मचारियों को सतर्क किया गया है।
दक्षिण वनमण्डल के डीएफओ आलोक पाठक का कहना है कि होली के समय जंगलों में अवैध कटाई का खतरा बढ़ जाता है। इसे रोकने के लिए कर्मचारियों का दल का गठन किया गया है।
ये कर्मचारी जंगलों में रात्रिकालीन गश्त कर जंगलों में अवैध कटाई रोकेंगे। इसके साथ ही लकडिय़ां पकड़ेंगे। पूरे डिवीजन के कर्मचारियों को सतर्क किया गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो