छिंदवाड़ा

संतों ने किया कोरोना योद्धाओं का सम्मान

पंच अग्नि अखाड़ा के महामंडलेश्वर ईश्वरनंद ने कहा कि मानव सेवा से बढक़र और कोई बड़ा कार्य नहीं है। ईश्वर का भी यह संदेश है। उन्होंने कोरोना काल में सेवा भाव का जिक्र करते हुए कहा कि बहुत से लोगों ने कोरोना से पीडि़तों की लगातार मदद करके परोपकार के भाव को प्रदर्शित किया है। महामंडलेश्वर ने इस अवसर पर कोरोना योद्धा स्वास्थ्यकर्मी, नगरपालिका कर्मचारी, दाह संस्कार करने वाले, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ,पुलिसकर्मी, एंबुलेंस ड्राइवर और निस्वार्थ भाव से कोरोना पीडि़तों की मदद करने वाले संगठन का सम्मान किया।

छिंदवाड़ाSep 19, 2021 / 10:59 am

Rahul sharma

saints honored corona warriors

छिन्दवाड़ा/परासिया. परोपकार ही सबसे बड़ा धर्म और भलाई करना ही सबसे बड़ा कर्म है। यह बात शनिवार को परासिया में महामंडलेश्वर महर्षि उत्तम स्वामी ने कही। संस्कार लॉन में आयोजित कार्यक्रम में पंच अग्नि अखाड़ा के महामंडलेश्वर ईश्वरनंद ने कहा कि मानव सेवा से बढक़र और कोई बड़ा कार्य नहीं है। ईश्वर का भी यह संदेश है। लोग भले तीर्थ यात्रा ना जाए लेकिन समाज में कल्याण के कार्यक्रम करने से ईश्वर के दर्शन हो जाते हैं। उन्होंने कोरोना काल में सेवा भाव का जिक्र करते हुए कहा कि बहुत से लोगों ने कोरोना से पीडि़तों की लगातार मदद करके परोपकार के भाव को प्रदर्शित किया है। महामंडलेश्वर ने इस अवसर पर कोरोना योद्धा स्वास्थ्यकर्मी, नगरपालिका कर्मचारी, दाह संस्कार करने वाले, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ,पुलिसकर्मी, एंबुलेंस ड्राइवर और निस्वार्थ भाव से कोरोना पीडि़तों की मदद करने वाले संगठन का सम्मान किया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री तपन भौमिक ने महामंडलेश्वर महर्षि उत्तम स्वामी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। पूर्व विधायक ताराचंद बावरिया ने कोरोना योद्धाओं के उल्लेखनीय कार्य की सराहना की। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री चौधरी चंद्रभान सिंह,पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष राजू परमार, अजय चौरे, कन्हैया राम रघुवंशी,अरुण कपूर, एसडीएम मनोज कुमार प्रजापति, एसडीओपी अनिल शुक्ला, सीएमओ दुर्गेश सिंह ठाकुर सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम संयोजक सौरभ बाबरिया एवं सह संयोजक प्रकाश उईके थे। संचालन भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश दुबे ने किया।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.