छिंदवाड़ाPublished: Dec 02, 2022 07:17:41 pm
mantosh singh
जिम्मेदारों की मनमानी से शैक्षणिक व्यवस्था बेपटरी। आकस्मिक निरीक्षण में सामने आ रही हैं कमियां
शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए प्रदेश में किए जा रहे कुछ नवाचारों के बावजूद सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर संतोषजनक नहीं है। चिंताजनक है, यह कहना बेहतर होगा। प्रदेशभर में सीएम राइज स्कूल खोले जा रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि इनमें निजी स्कूलों से बेहतर सुविधाएं और शिक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएंगी, लेकिन वर्तमान सरकारी स्कूलों की स्थिति देखकर इसका विश्वास करना मुश्किल हो रहा है। कई स्थानों पर सीएम राइज स्कूल तक अव्यवस्था के शिकार नजर आते हैं। शासकीय स्कूलों की तो बात ही और है। इनमें करोड़ों रुपए खर्च करने के बावजूद शैक्षणिक स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। शिक्षा का स्तर लगातार गिरता जा रहा है।