scriptकृषि मंडी के बारे में जानकारी ले रहे सचिव | Secretary taking information about Mandi | Patrika News
छिंदवाड़ा

कृषि मंडी के बारे में जानकारी ले रहे सचिव

छिंदवाड़ा. कृषि उपज मंडी में नए आए सचिव संजीव शर्मा फिलहाल पदभार ग्रहण करने के बाद मंडी के बारे में जानकारी ले रहे हैं। बुधवार को उन्होंने गुरैया रोड पर स्थित सब्जी मंडी का निरीक्षण किया। वहां उन्होंने मंडी के क्षेत्र को देखा और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मंडी कर्मचारियों और प्रभारी से […]

छिंदवाड़ाJan 14, 2016 / 07:07 am

prabha shankar


छिंदवाड़ा. कृषि उपज मंडी में नए आए सचिव संजीव शर्मा फिलहाल पदभार ग्रहण करने के बाद मंडी के बारे में जानकारी ले रहे हैं। बुधवार को उन्होंने गुरैया रोड पर स्थित सब्जी मंडी का निरीक्षण किया। वहां उन्होंने मंडी के क्षेत्र को देखा और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मंडी कर्मचारियों और प्रभारी से उन्होंने यहां सब्जी के व्यवसासियों की जगह के बारे में भी जानकारी ली। करीब 1.5 घंटे वे वहां रहे।

ध्यान रहे कृषि विभाग में सहायक संचालक रहे शर्मा प्रतिनियुक्ति पर मंडी सचिव के पद पर यहां आए हैं। मंडी के काम और उसके क्षेत्र के बारे में वे अभी समझ रहे हैं। इससे पहले मंडी के कर्मचारियों के साथ मंडी निरीक्षकों के साथ उन्होने बैठक ली। बाद में मंडी परिसर का निरीक्षण कर वहां की जा रही बोली की प्रक्रिया को देखा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियेां से कहा कि मंडी की व्यवस्थाओं को सुधारना और किसानों व्यापारियों और यहां काम करने वाले मजदूरों की समस्याओं को समझकर दूर करने की कोशिश करेंगे। सचिव ने मंडी के मैदानी कर्मचारियों को हिदायद दी कि वे अपने काम को गम्भीरता और ईमानदारी के साथ करें। उन्होंने रेलवे के रैक प्वाइंट से जा रही मक्का की जांच भी बारीकी से करने कहा। मंडी में भी अनाज लाने वाले व्यापारियों और किसानों से समय में अनुज्ञा जमा करवाने के निर्देश उन्होंने कहे।

इनका कहना है
छिंदवाड़ा मंडी का बड़ा कार्यक्षेत्र है। अनाज और सब्जी का व्यापार भी वृहद
स्तर पर होता है। फिलहाल सम्बंधित क्षेत्रों का भ्रमण कर वहां की जानकारी और निरीक्षण कर रहा हूं।
संजीव शर्मा, सचिव कृषि उपज मंडी छिंदवाड़ा
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो