scriptअब भी सामाजिक न्याय की राह देख रहे हैं करोड़ों लोग, पढ़ें पूरी खबर | Seminar organized on social justice and Indian constitution | Patrika News

अब भी सामाजिक न्याय की राह देख रहे हैं करोड़ों लोग, पढ़ें पूरी खबर

locationछिंदवाड़ाPublished: Dec 07, 2019 11:42:54 am

Submitted by:

Rajendra Sharma

सामाजिक न्याय एवं भारतीय संविधान विषय पर संगोष्ठी आयोजित

Seminar in college

Seminar in college

परासिया/ शासकीय पेंचवैली स्नातकोत्तर कॉलेज में डॉ. अंबेडकर मेमोरियल व्याख्यान माला के अंतर्गत सामाजिक न्याय एवं भारतीय संविधान विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में की-नोट एड्रेस जेएनयू के स्कॉलर एसपी प्रसाद, प्रभारी प्राचार्य घंसौर कॉलेज ने किया। उन्होंने सामाजिक न्याय में संविधान के महत्व को बताया कि आज भी सामाजिक न्याय के लिए करोड़ों लोग बाट जोह रहे हैं। एसडीएम शिवाय अरजरिया ने संविधान एवं सामाजिक न्याय के मूल तत्वों पर प्रकाश डाला।
जिला विधिक सहायता प्रकोष्ठ के प्रतिनिधि एडवोकेट सोमनाथ राय ने भारतीय न्याय व्यवस्था के द्वारा निशक्त एवं निर्बल जनों को प्रदान की जाने वाली न्यायिक सहायता के बारे में विस्तार से अवगत कराया। पूर्व प्राचार्य डॉ. बखतलाल डेहरिया ने सामाजिक न्याय में पाखंडवाद को बहुत बड़ा रोड़ा बताते हुए नागरिकों की नैतिक मजबूती पर बल दिया। सच्चे अर्थों में सामाजिक न्याय तब ही प्राप्त हो सकता है जब समाज पूर्ण रूप से शिक्षित हो। कार्यक्रम का संयोजन स्कॉलर डॉ. नीलेश कुमार मेश्राम ने किया। कार्यक्रम में प्राध्यापक अनिल कुमार संगोड़े, इंद्रकुमार साहू, डॉली बरहैया, रीना मालवीय सहित कॉलेज का स्टाफ व विद्यार्थी भी मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो