पुलिस थाने में महिलाओं के लिए अलग से हेल्प डेस्क
छिंदवाड़ाPublished: Sep 27, 2022 10:52:06 pm
लावाघोघरी थाना में सोमवार को ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ हुआ। एसआई योगिता उइके ने कहा कि महिलाओं को जरूरत पडऩे पर पुलिस थाने आने में झिझकना नहीं चाहिए। यहां हेल्प डेस्क पर बताएं । डेस्क पर महिला पुलिसकर्मी मिलेंगी। उइके ने महिलाओं को अपराधों से बचाव के तरीके बताए।


Separate help desk for women in police station
छिन्दवाड़ा/ अम्बामाली.लावाघोघरी थाना में सोमवार को ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ हुआ। एसआई योगिता उइके ने पूजा अर्चना कर महिलाओं को अपराधों से बचाव के तरीके बताए। योगिता ने कहा कि महिलाओं को जरूरत पडऩे पर पुलिस थाने आने में झिझकना नहीं चाहिए। यहां हेल्प डेस्क पर बताएं । डेस्क पर महिला पुलिसकर्मी मिलेंगी। उन्होंने पुलिस की मदद के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही अन्य महिलाओं को जागरूक करने को प्रेरित किया । इस मौके पर लावाघोघरी सरपंच रहनशा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता , जनपद उपाध्यक्ष ईश्वर बाडिवा व महिलाएं मौजूद रहीं। इधर शासकीय पेंच व्हेली महाविद्यालय में विद्याॢथयो को नशा के नुकसान बताते हुए उन्हें नशा
नहीं करने की शपथ दिलाई गई। वक्ताओं ने युवा पीढ़ी को शराब, ड्रग्स, गांजा, सिगरेट, तम्बाकू सहित अन्य मादक पदार्थों से दूर रहने की सलाह दी। तम्बाकू गुटका के बारे में बताया कि इससे मुंह का कैंसर हो सकता है। तम्बाकू में पाए जाने वाला निकोटिन ब्लड प्रेशर को बढ़ाता है।सांस लेने में परेशानी, चक्कर आना, कमजोरी जैसी बीमारियां हो सकती हैं। इस अवसर पर समाजसेवी रिंकू रीतेश चौरसिया, जैन समाज अध्यक्ष भरत जैन, स्काउट गाइड उपाध्यक्ष तुकाराम दुर्गे मन्यु सोनी, प्रशांत शेल्के शरीफ जागीरदार, जगदीश सेतिया, गोविंद डेहरिया, अनुराग उपाध्याय, रूपेंद्र डेहरिया, युवराज चौरसिया सहित शिक्षक उपस्थित रहे। फंदे पर लटका मिला शव : सांवरी पुलिस चौकी क्षेत्र में जूनापानी बंजारी
घाटी के समीप एक पेड़ पर 26 वर्षीय युवक का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी विक्रम सिंह बघेल, प्रधान आरक्षक प्रदीप भारती, आरक्षक सागर डेहरिया मौके पर पहुंचे। युवक की पहचान निलेश पिता लक्ष्मण देशमुख निवासी सांवरी बाजार के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक युवक बीमारी के चलते परेशान था। परेशान होकर उसने फंदा लगा आत्महत्या कर ली। वहीं खेत में कपास बीन रही वृद्धा के हाथ पर सांप ने डस लिया। उसे सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार राजोराकला की देवला आसाराम उईके (70) को सोमवार सुबह खेत में काम करने के दौरान सांप ने डस लिया। पहले झाड़ फंू क में वक्त जाया किया। हालत बिगडऩे पर अस्पताल ले गए।