script

Sharad Purnima : सोलह कलाओं के साथ निकला चंद्रमा, बरसा अमृत

locationछिंदवाड़ाPublished: Oct 14, 2019 12:59:18 am

Submitted by:

Rajendra Sharma

शरद पूर्णिमा पर जगह-जगह दूध वितरण के कार्यक्रम आयोजित

Sharad Purnima

Sharad Purnima

छिंदवाड़ा/ शहर में रविवार को अश्विन महीने के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा पर जगह-जगह धार्मिक, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। शरद पूर्णिमा को लेकर बताया जाता है कि चंद्रमा अपनी सोलह कलाओं के साथ अपने पूर्ण रूप में शीतलता प्रदान करने आता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन की रात अमृत की बरसात होती है। इसलिए लोग अपनी छतों पर दूध या रबड़ी रखते हैं और देर रात इसका सेवन करते हैं।
धनुष यज्ञ का मंचन

छोटी बाजार स्थित राम लीला के मंच पर रविवार की रात धनुष यज्ञ की लीला का फिर से मंचन हुआ। इसके लिए मंच स्थल को आकर्षक सजाया जा गया था। दरअसल, नवरात्र में रामलीला के इस प्रसंग के मंचन के समय मूसलाधार बारिश हुई थी। दर्शक इस महत्वपूर्ण लीला को देख नहीं सके थे। इसी कारण रविवार की रात सार्वजनिक रामलीला के कलाकारों इस प्रसंग का फिर से मंचन किया। इस मौके पर आकर्षक आतिशबाजी भी गई। अंत में रामलीला मंडल के कलाकारों और सहयोगियों को पुरस्कृत भी किया गया।
महिला मंडल ने गरबा किया

शरद पूर्णिमा के अवसर पर साउथ सिविल लाइन में वार्डवासियों ने एकत्रित होकर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए। इस मौके पर महिला मंडल ने गरबा की प्रस्तुति दी। बच्चों ने जबर्दस्त उत्साह देखने को मिला। अंत में सभी को प्रसाद वितरित किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ महाप्रसाद का वितरण

शहर के दशहरा मैदान के पास श्री त्रिमूर्ति दुर्गा उत्सव समिति ने शरद पूर्णिमा के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। यहां क्षेत्र के बच्चों ने एक से बढकऱ एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। उपस्थित लोगों ने करतल ध्वनि के साथ बच्चों का उत्साहवर्धन किया। पदाधिकारियों ने कहा कि बच्चों की प्रतिभा को निखारने यह पहल की गई। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बाद महाप्रसाद वितरण शुरू हुआ, जो देर रात तक चला। बड़ी संख्या में लोगों ने महाप्रसाद ग्रहण किया।

ट्रेंडिंग वीडियो