छिंदवाड़ा

शारदेय नवरात्र उत्सव की धूम

नवरात्र महोत्सव

छिंदवाड़ाOct 14, 2018 / 12:07 pm

Rajendra Sharma

Aaj Ka Rashifal In Hindi,Today Rashifal In Hindi

छिंदवाड़ा. शारदेय नवरात्र उत्सव की धूम शहर मेंं देखने को मिल रही है। मंदिरों में विधि विधान से मां की प्रतिष्ठापना कर दी गई है और अब माता के दरबारों में भक्त उनकी आराधना करने पहुंच रहे हैं। नौ दिन के इस पर्व में पंचमी का विशेष महत्व है। रविवार को पंचमी आ रही है। इसदिन मंदिरों में महाआरती होगी। इसकी तैयारियां पूरी हो चुकी हंै। पंचमी पर श्रद्धालु माता को चुनरी और शृंगार की भेंट करते हैं। यह क्रम रविवार को सुबह से शुरू हो जाएगा।
पंचमी के दिन बंगाली पंडलों में भी विशेष पूजा रखी गई है। पूजा शाम को शुरू होगी। उसके बाद धुनी आरती से मां काली का आह्वान किया जाएगा।
इधर, निर्मला देवी आश्रम में भी पंचमी पूजा रखी गई है। सुबह ११ बजे से यहां मंत्रोच्चार के साथ पूजा विधि संपन्न होगी। इसके साथ योग ध्यान के साथ भजनों की प्रस्तुति भी दी जाएगी।
दर्शन करने कतार

शहर के मंदिर, मठों और दरबारों में मनोकामना कलश की ज्योति अलग ही प्रकाश बिखेर रही है। माता के दर्शन करने पहुंचने वाले श्रद्धालु इन कलशों के दर्शन कर उनमें जल रही अखंड ज्योत को भी नमन कर रहे हैं। परासिया रोड पर स्थित षष्ठी माता मंदिर में १०१६ अखंड ज्योत प्रज्ज्वलित की गई है। धरमटेकड़ी स्थित कालीबाड़ी मंदिर में भी हर वर्ष की तरफ मंगल कलश रखे गए हैं।
पटेल कॉलोनी स्थित मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा

शनिवार को पटेल कॉलोनी में बने मंदिर में मां दुर्गा की प्राण-प्रतिष्ठा विधिविधान से की गई। दोपहर को शुभ मुहूर्त में पुरोहितों ने मंत्रोच्चार के साथ विविध संस्कार संपन्न कराते हुए मां को विराजित किया। इसके बाद मातारानी की आरती हुई और फिर प्रसाद वितरित किया गया। यह प्रतिमा विशेष रूप से जयपुर से बनकर आई है। यहां ११ अक्टूबर से चल रहा कार्यक्रम शनिवार को संपन्न हो गया। प्राण-प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कॉलोनी वासियों ने उपस्थिति दी।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.