scriptश्रावण के दूसरे सोमवार पर शिव मंदिरों में हुआ विशेष पूजन | shraavan ke doosare somavaar par shiv mandiron mein hua vishesh poojan | Patrika News

श्रावण के दूसरे सोमवार पर शिव मंदिरों में हुआ विशेष पूजन

locationछिंदवाड़ाPublished: Jul 30, 2019 12:04:15 pm

पूजन कर लगाई मनोकामना की अर्जी

patrika

श्रावण के दूसरे सोमवार पर शिव मंदिरों में हुआ विशेष पूजन

छिंदवाड़ा/बोरगांव . श्रावण के दूसरे सोमवार पर शिव मंदिरों में भक्तों का तांता लगा। सुबह से लेकर रात तक भक्तों ने विशेष पूजन के साथ भोले बाबा को मनोकामना की अर्जी लगाई। मंदिरों में पूजन के लिए विशेष व्यवस्था भी की गई थी। अनगढ़ हनुमान मंदिर में शाम को दस फीट ऊंचे बर्फ से बने अमरनाथ के बर्फानी बाबा के दर्शन भक्तों को हुए। शिव शक्ति सेवा मंडल पिछले सत्रह वर्षों से मंदिर में श्रावण के महीने में यह दर्शन कराता आ रहा है। महंत नागेन्द्र ब्रह्मचारी ने 60 लीटर दूध, पावन नदियों एवं तीर्थो के जल से मंत्रोच्चार के साथ रुद्राभिषेक किया। इस दौरान मंदिर बैंडबाजों और हर-हर महादेव के जयकारों से
गुंजायमान हुआ।
मंडल के कृष्णा सेठिया ने बताया कि कलाकार चैतन्य सोनी टिंकू ने इस शिवलिंग को बनाया। शिवलिंग के निर्माण में 2000 किलो बर्फ का इस्तेमाल किया गया। मंदिर में अभिषेक, पूजन आरती के बाद भंडारे का आयोजन भी किया गया। इस कार्यक्रम में मंडल के सेवादार डॉ. गोपाल जायसवाल, अमित तुलस्यान, मनोज चौरसिया, राकेश साहू, आनंद चौरसिया, नरेश चौरसिया, घनश्याम राजपूत, चैतन्य सोनी, नितिन सूर्यवंशी, नीलेश साहू, जय गुप्ता, संतोष गुप्ता, कुंदन मिगलानी, मनोज सुनेजा, हरीश जायसवाल, रविंद्र सोनी, अभिषेक चौरसिया, प्रवीण बक्षी, अजय गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भक्तों की उपस्थिति रही।
श्रावण माह में हर जगह महादेव की आराधना हो रही है। ब्रह्म मुहूर्त में शिवमंदिरों में अभिषेक और मंत्रोच्चार के साथ रुद्राभिषेक हो रहा है। सुबह घंटाध्वनि और शंख की आवाज के साथ शिव उपासना के स्वर मंदिरों में गूंज रहे हैं। लोग सुबह जल्द स्नान कर शिवलिंगों को जल अर्पण करने भी पहुंच रहे हैं।
श्रावण के दूसरे सोमवार पर जिले के सभी शिवालयों में विशेष पूजन
किए गए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो