scriptपितरों का किया श्राद्ध तर्पण एवं पिंडदान | Shraddha Tarapan and Pinddaan of the ancestors | Patrika News

पितरों का किया श्राद्ध तर्पण एवं पिंडदान

locationछिंदवाड़ाPublished: Sep 29, 2019 11:23:32 pm

Submitted by:

arun garhewal

पिंडदान समर्पित कर पुण्य लाभ लिया।

पितरों का किया श्राद्ध तर्पण एवं पिंडदान

पितरों का किया श्राद्ध तर्पण एवं पिंडदान

छिंदवाड़ा. उमरानाला. नगर की गायत्री शक्तिपीठ में 28 सितंबर शनिवार को प्रमुख प्रबंध दृष्टि एवं विकासखंड संयोजक संपतराव नागरे, मुन्नालाल डोंगरे की उपस्थिति में 20 भैया एवं छह बहनों ने अपने पितरों का जल अंजलि देकर तर्पण किया। इसी दौरान पिंडदान समर्पित कर पुण्य लाभ लिया।
इस दौरान संचालन यशवंतराव पाठे ने दर्पण पर प्रकाश डालते हुए बताया कि हमारी संस्कृति में प्रमुख 6 तर्पण किए जाते हैं जिसमें मुख्य रूप से देव दर्पण ऋषि तर्पण, दिव्य मानव तर्पण,दिव्य पित्र तर्पण,यम तर्पण, मनुष्य पित्र तर्पण सभी तर्पण की सिलसिलेवार व्याख्या करते हुए पितरों को जल अंजलि दी गई। सभी दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए यह पुण्य कार्यक्रम गायत्री शक्ति पिंड उमरानाला में शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में समस्त क्षेत्रवासियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस दौरान भारी संख्या में गायत्री शक्तिपीठ के सदस्यगणों तथा नगरवासियों ने उपस्थित होकर पुण्य लाभ लिया। अपने पितरों का जल अंजलि देकर तर्पण किया। इसी दौरान पिंडदान समर्पित कर पुण्य लाभ लिया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो