scriptसडक़ों पर दोपहर होते ही सन्नाटा | Silence on the road after noon | Patrika News

सडक़ों पर दोपहर होते ही सन्नाटा

locationछिंदवाड़ाPublished: May 27, 2019 04:45:47 pm

Submitted by:

sunil lakhera

तापमान 4२ डिग्री पार

Silence on the road after noon

सडक़ों पर दोपहर होते ही सन्नाटा

पांढुर्ना. क्षेत्र में नवतपा का दूसरा दिन तेज गर्मी भरा बीता। दोपहरी में तापमान 4२ डिग्री पार कर गया जिससे लोगों को झुलसाने वाली गर्मी का सामना करना पड़ा। हालांकि 26 मई से शादी के कार्यक्रमों में तेजी आई है और एक जून तक चलेगी। इस भयानक गर्मी में पारिवारिक आयोजनों का असर लोगों की सेहत पर साफ तौर पर पड़ता हुआ नजर आ रहा है। सिविल अस्पताल से लेकर निजी दवाखानों में उल्टी- दस्त और पेटदर्द के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। अस्पतालों में भर्ती मरीजों की लंबी लंबी लाइनें लगी हुई है। नवतपा को अभी एक सप्ताह और बाकी हैं, इस बीच लोगों को सेहत का ध्यान रखकर सावधानी बरतने के लिए कहा जा रहा है।
इस वर्ष नौतपा में खूब तपेगा- मौसम के जानकारों की मानें तो इस बार नौतपा भी खूब तपेगा। नौतपा के दौरान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की संभावना है। वही इस बीच में हल्के बादल छाए रहेंगे तथा गरम लपटें भी चलेगी। इस भीषण गर्मी में लोग सुबह एवं शाम के समय ही घर से निकलना पसंद कर रहे हैं। सूर्य देव के तेवर से लोग परेशान हैं और कूलर- पंखे ऐसी भी इस भीषण गर्मी में दम तोड़ते नजर आ रहे हैं। सुबह सात बजे से ही सूरज अपने तेवर दिखा रहा है जिसका सिलसिला शाम को 6 बजे तक चल रहा है वहीं दूसरी ओर इस भीषण गर्मी में बच्चे पानी में डुबकी लगा रहे हैं मौज मस्ती कर रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो