scriptअलर्ट: अगले 48 घंटों में और कम हो सकता है तापमान | Snowfall Change season | Patrika News

अलर्ट: अगले 48 घंटों में और कम हो सकता है तापमान

locationछिंदवाड़ाPublished: Jan 28, 2019 10:41:21 am

Submitted by:

prabha shankar

बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठंड, दिन में ठिठुरे लोग

Snowfall Change season

Snowfall Change season

छिंदवाड़ा. इस सीजन में अपने चरम पर ठंड के दौरान भी हड्डियां जमा देने वाली सर्द हवाएं नहीं चली जितनी रविवार को लोगों ने महसूस की। सुबह से 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं ने रविवार को शहरवासियों को कंपकंपा दिया। लोग या तो अपने घरों से निकले ही नहीं और
निकले भी तो पूरे शरीर को ढांक कर। इसके बाद भी लोगों को राहत नहीं मिली।
दरअसल, दो दिन पहले जिले में हुई बारिश और ओलावृष्टि से ठंडाए मौसम के कारण यह हालात बने हैं। शनिवार-रविवार की रात को जैसे ही आसमान साफ हुआ खुले मौसम से बाहर निकली हवाओं ने फिर कहर बरपा दिया। शनिवार-रविवार की रात को तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को धूप निकली लेकिन वह बेअसर रही। दिन का तापमान रविवार को 21 डिग्री से. दर्ज किया गया। शहर में कई जगह तो शाम पांच बजे से ही लोगों ने अलाव जला लिए। ठंड को देखते हुए बच्चे और बुजुर्ग तो शाम के बाद घरों से बाहर निकले ही नहीं। रात को भी शहर की सडक़ें सूने जल्द ही सुनसान हो गईं।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को मौसम और खुला तो आने वाले दो दिन में तापमान और गिर सकता है। छिंदवाड़ा स्थित स्थानीय मौसम सूचना केंद्र के नोडल अधिकारी डॉ. वीके पराडकर ने बताया कि तापमान चार डिग्री तक जा सकता है। उन्होंने बताया कि बादल छाए रहने के कारण शुक्रवार-शनिवार को ठंड कम रही। जैसे ही बादल कुछ छंटे तो अचानक ठंडक फैल गई। उन्होंने बताया कि इस मौसम में हवाएं तो चलती हैं, लेकिन बारिश के कारण हवाओं में ठंडक ज्यादा घुल गई जिसने शीतलहर का रूप ले लिया। उन्होंने बताया कि पूरे जिले में मौसम का यह रुख रहेगा।
फरवरी के शुरुआती दिनों में बनता है मौसम
सामान्यत: फरवरी के पहले सप्ताह में ठंड का मौसम ऐसे हालात बनाता है। जनवरी के आखिरी सप्ताह में तो जिले में समान्य तापमान 24 से 28 डिग्री तक रहता है। सालों बाद ऐसा हुआ है स्थानीय स्तर पर दबाव का क्षेत्र जल्दी बनने के कारण 24, 25 जनवरी को ही मौसम बिगड़ गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो