scriptSport : सिर चढकऱ बोल रहा फुटबॉल का रोमांच | Sport : The thrill of football | Patrika News

Sport : सिर चढकऱ बोल रहा फुटबॉल का रोमांच

locationछिंदवाड़ाPublished: Oct 17, 2019 11:53:11 am

Submitted by:

Rajendra Sharma

आज खेले जा रहे हैं सेमीफाइनल मैच

State level competition

State level competition

छिंदवाड़ा/ स्कूल शिक्षा विभाग छिंदवाड़ा के तत्वावधान में खेले जा रहे राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के तीसरे दिन बुधवार को रोमांचक मुकाबले हुए। कलेक्टर डॉ. श्रीनिवास शर्मा के संरक्षण एवं डीइओ अरविंद चौरागड़े के मार्गदर्शन में खेली जा रही राज्यस्तरीय स्पर्धा के तहत एलएलबी स्कूल प्राचार्य लक्ष्मण तुरणकर के संयोजन में ओलम्पिक स्टेडियम में बैडमिंटन व बालिका फुटबॉल और उत्कृष्ट स्कूल प्राचार्य आइएम भीमनवार के संयोजन में पुलिस लाइन मैदान पर बालक वर्ग के फुटबॉल मैच हो रहे हैं। तीसरे दिन डीइओ चौरागड़े, राजीव साठे ने खेल स्थलों पर पहुंचकर खिलाडिय़ों व अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर उत्साहवर्धन किया। बैडमिंटन स्पर्धा का संचालन सुधीर मिश्रा, राकेश चौरसिया, जावेद खान, संजीव आनदेव, दीपक चौधरी, योगेश्वर चौरिया द्वारा किया जा रहा है जबकि फुटबॉल में आशा माहुले, केएस श्रीवास्तव, फिरोज खान, रविंद्र नाग, सरिता चांदेकर, वसीम खान, राशिद खान, संजय शर्मा, प्रताप इवनाती का सहयोग प्राप्त हो रहा है। कीड़ा अधिकारी एनएस झिरवार ने बताया कि गुरुवार को प्रात: नौ बजे से बैडमिंटन के सेमीफाइनल मैच खेले जा रहे हैं। दोपहर तीन बजे से फुटबॉल के सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे।
तीसरे दिन खेले गए फुटबॉल मैचों के परिणाम
इनके बीच मैच ———————————– वर्ग ——————- परिणाम
भोपाल बनाम नर्मदापुरम ————————-बालिका —————–5-0 से नर्मदापुरम विजयी
इंदौर बनाम आजाक विभाग ———————–बालिका —————–3-0 से आजाक विभाग विजयी
ग्वालियर बनाम जबलपुर ————————-बालिका —————–4-0 से जबलपुर विजयी
आजाक विभाग बनाम नर्मदापुरम ————— -बालिका —————– 1-0 से नर्मदापुरम विजयी
इंदौर बनाम भोपाल ——————————-बालिका —————–1-0 से भोपाल विजयी
भोपाल बनाम सागर —————————— बालक ——————- 2-2 से ड्रा
इंदौर बनाम जबलपुर —————————— बालक ——————- 0-1 से इंदौर विजयी
रीवा बनाम उज्जैन —————————— बालक ——————- 0-5 से उज्जैन विजयी
आजाक विभाग बनाम शहडोल ——————- बालक ——————- 2-0 से आजाक विभाग विजयी
जबलपुर बनाम ग्वालियर ————————- बालक ——————- 1-0 से जबलपुर विजयी
इनके बीच हुए बैडमिंटन मैच

बुधवार को 14 वर्ष बालिका वर्ग में इंदौर बनाम भोपाल, ग्वालियर बनाम उज्जैन, 17 वर्ष में ग्वालियर बनाम इंदौर, उज्जैन बनाम भोपाल और 19 वर्ष बालिका वर्ग में जबलपुर बनाम उज्जैन, इंदौर बनाम आजाक विभाग के बीच मैच खेले गए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो