scriptमंगल कलश यात्रा से इस अनुष्ठान का श्रीगणेश | Sri Ganesh from this ritual from Mangal Kalash yatra | Patrika News

मंगल कलश यात्रा से इस अनुष्ठान का श्रीगणेश

locationछिंदवाड़ाPublished: Feb 01, 2019 06:44:37 pm

आज से मोहगांव हवेली में 12 कुंडीय गायत्री महायज्ञ

Sri Ganesh from this ritual from Mangal Kalash yatra

मंगल कलश यात्रा से इस अनुष्ठान का श्रीगणेश

आज से मोहगांव हवेली में 12 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
मोहगांव हवेली /सौंसर. एक से तीन फरवरी तक होने वाले विराट संस्कार महोत्सव एवं 12 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली गईं हैं। शुक्रवार दोपहर दो बजे से मंगल कलश यात्रा से इस अनुष्ठान का श्रीगणेश होगा।
गायत्री महायज्ञ एवं विराट संस्कार के तारतम्य में प्रभाकर लोढेकर, प्रदीप ठाकरे, ज्ञानेश्वर काले आदि ने महिलाओं की बैठक लेकर तथा बोरगांव से उमा चिपडे, रझाड़ी पिपला की ममता वंजारी, सौंसर के आशीष ठाकरे ने छात्र छात्राओं को सम्बोधित कर यज्ञख् भारतीय संस्कृति, संस्कारों एवं महिलाओं की सहभागिता का महत्व समझाया।
गायत्री परिवार मोहगांव हवेली से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार एक फरवरी को दोपहर दो बजे मंगल कलश यात्रा प्रारम्भ होगी। नगर भ्रमणकर यात्रा आयोजन स्थल पहुंचेगी। शाम ७.३० बजे से शांतिकुंज हरिद्वार से आए परिजन संगीतमय प्रवचन देंगे। दो फरवरी प्रात: छह से सात बजे तक देव संस्कृति विश्वविद्यालय की छात्रा सीमा भलावी योग प्रशिक्षण देंगी। आठ से 12 बजे तक विशेष देव पूजन सर्वेतोभद्र मंडल पूजन, 12 कुंडीय गायत्री महायज्ञ, विभिन्न भारतीय संस्कार, दोपहर दो से चार बजे तक महिला विचार गोष्ठी, नारी जागरण, शाम सात से रात ९.30 बजे तक विराट दीप यज्ञ तथा विशेष संगीतमय प्रवचन होगा। रविवार तीन फरवरी को प्रात: आठ बजे से 12 कुंडीय गायत्री महायज्ञ, दीक्षा एवं अन्य संस्कार एवं पूर्णाहुती के साथ यह आयोजन संपन्न होगा। इसके बाद विदाई समारोह एवं महाप्रसाद वितरण होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो