scriptकेन्द्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां बताई | Stated the achievements of the Central and State Governments | Patrika News

केन्द्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां बताई

locationछिंदवाड़ाPublished: Jul 26, 2021 12:10:27 pm

Submitted by:

Rahul sharma

सबसे पहले टीकाराम चन्द्रवंशी ने केन्द्र की नीतियों पर प्रकाश डाला। अजय चौरे ने भाजपा संगठन और कार्यकर्ताओं का महत्व बताया। शेशराव यादव ने संगठन और सत्ता के समन्वय को समझाते हुए कोरोना महामारी में केन्द्र और राज्य सरकारों के कामों की जानकारी दी।

bjp_yuva_morcha.png

BJP Announce National Office Bearers Of BJYM, Tajinder Pal Singh Bagga Appointed Rashtriya Mantri, See Full List here

छिन्दवाड़ा/ पंढुर्ना. भारतीय जनता पार्टी पंढुर्ना नगर मंडल की कार्यशाला सरस्वती शिशु मंदिर में संपन्न हुई। वक्ताओं के रूप में कार्यक्रम के प्रभारी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अजय चौरे, शेशराव यादव, जिला महामंत्री टीकाराम चन्द्रवंशी, वरिष्ठ नेता दादा धर्माधिकारी, पूर्व विधायक मारोतवराव खवसे , नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण पालीवाल और नगर मंडल अध्यक्ष विष्णु लेंढे , भाजपा जिला उपाध्यक्ष मीनाक्षी खुरसंगे व वैशाली महाले, नगर मंडल महामंत्री पवन क्षत्रिय, किशोर धुर्वे उपस्थित थे। सबसे पहले टीकाराम चन्द्रवंशी ने केन्द्र की नीतियों पर प्रकाश डाला। अजय चौरे ने भाजपा संगठन और कार्यकर्ताओं का महत्व बताया। शेशराव यादव ने संगठन और सत्ता के समन्वय को समझाते हुए कोरोना महामारी में केन्द्र और राज्य सरकारों के कामों की जानकारी दी। लिंगा में बैठक: भारतीय जनता पार्टी मंडल मोहखेड़ कार्यसमिति की बैठक लिंगा के टीजीपी लॉन में संपन्न हुई। प्रथम सत्र में मुख्य वक्ता नानाभाऊ मोहोड ने अपनी बात रखी। द्वितीय सत्र में भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। वक्ताओं ने कोविड महामारी के दौरान प्रदेश सरकार एवं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए कार्यों के बारे में बताया । भाजपा मंडल मोहखेड़ के दिवंगत कार्यकर्ता को श्रद्धांजलि दी गई।बैठक में राहुल मोहोड़, सदन साहू, लखन डोंगरे, चंद्रप्रभाकर राउत, टेकलाल साहू, राजेन्द्र कुमरे, ओमप्रकाश शेरके, विलास घोंगे, मनोज ठाकरे, देवराव ठाकरे, अशोक घोघरे, मदन साहू, महामंत्री अनिल विश्वकर्मा, सुनील उइके, रामा छिपने, मनोज साहू, गगन घटकरे, विपिन कराड,विनोद जुनघरे , उपाध्यक्ष वेद सिसोदिया ,राजू पवार, विपिन शहरके ,रुपेश कराडे ,योगेश काले ,पंकज घोरसे ,मधुकरे इगंले,अमित कराडे एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो