scriptसूर्य मंत्र से प्रतिमाएं आलौकिक | Statues from the Sun Mantra | Patrika News

सूर्य मंत्र से प्रतिमाएं आलौकिक

locationछिंदवाड़ाPublished: Jan 20, 2019 05:18:39 pm

Submitted by:

sunil lakhera

गांगीवाड़ा में कलशारोहण

Statues from the Sun Mantra

सूर्य मंत्र से प्रतिमाएं आलौकिक

छिंदवाड़ा. स्थानीय तारण भवन प्रांगण रामलीला मंच छोटी बाज़ार से आचार्य विशुद्ध सागर महाराज ने प्रतिष्ठित होने वाली सभी दिगम्बर जिन प्रतिमाओं को सूर्य मंत्र दिया। इसके साथ ही पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का समापन हुआ। रविवार को गांगीवाडा में नवनिर्मित जिन मंदिर में कलशारोहण और वेदी प्रतिष्ठा होगी। पंचकल्याणक समिति के मीडिया प्रभारी नंदन जैन ने बताया कि सूर्यमंत्र देने के बाद मूर्ति प्रतिष्ठित और वंदनीय हो जाती है। गोलापुरब दिगम्बर जैन पंचायत समाज के इस महामहोत्सव में सकल दिगम्बर जैन महासभा और सकल जैन समाज के सभी घटकों ने तन मन धन से सहयोग किया। शनिवार को आचार्य विशुद्ध सागर संघस्थ 17 मुनिराजों में से मुनि सुवृतसागर और अनुत्तरसागर ने गांगीवाड़ा के लिए पद विहार किया।
मुनिद्वय की उपस्थिति में आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में वेदी पर प्रतिमाओं जी को विराजमान किया जाएगा। पंचकल्याणक समिति संयोजक आलोक जैन, अध्यक्ष राजकुमार जैन, कार्यकारी अध्यक्ष अभय जैन, सचिव संदेश जैन और अभिषेक जैन ने पंचकल्याण में आने वाले सभी धर्मावलंबियों का आभार माना। आचार्य विशुद्धसागर ससंघ आदिनाथ जिन मंदिर ऋषभनगर गुलाबरा में 2 दिन तक विराजमान रहेंगे। 21 जनवरी को मुनिसंघ का पद विहार झिलमिली के लिए होगा यहां पर 19 फीट की उत्तुंग श्री मुनि सुव्रतनाथ भगवान की प्रतिमा और त्रिकाल चौबीसी समर्पण तीर्थ मंदिर का पंचकल्याणक महा महोत्सव 25 से 30 जनवरी तक होने जा रहा है।
तप कल्याण में शामिल होने वाले इंद्र-इंद्राणियों का सम्मान- वहीं आदिनाथ दिगम्बर जिनालय के रजत जयंती उत्सव के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। महोत्सव में होने वाले तप कल्याण के लिए बनने वाले इंद्र-इंद्राणियों का गत दिवस चित्रकूट कॉम्प्लैक्स में हुए आयोजन में सम्मान किया गया। यहां डॉ. केसी जैन के निवास पर मंगलगान का आयोजन किया गया था। सकल जैन समाज के श्रावक श्राविकाओं ने जय घोष के साथ मंगलगान किया। रविवार 20 जनवरी को मंगलगान रात ८.३० बजे से यह कार्यक्रम गांधीगंज में सुरेद्र जैन के यहां होगा। फेडरेशन सचिव दीपकराज जैन ने बताया कि 8 फरवरी को तप कल्याणक पर होने वाली इंद्र सभा के सभी सौभाग्यशाली इंद्र-इंद्राणियों का सम्मान अतिथियों ने माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो