scriptइतना ही लें थाली में कि फेंका न जाए नाली में | Take it as much as it is in the plate or throw it in the drain | Patrika News

इतना ही लें थाली में कि फेंका न जाए नाली में

locationछिंदवाड़ाPublished: Mar 10, 2019 05:04:37 pm

Submitted by:

sunil lakhera

महिला दिवस पर भोजन न फेंकने का लिया संकल्प

Take it as much as it is in the plate or throw it in the drain

इतना ही लें थाली में कि फेंका न जाए नाली में

पंाढुर्ना. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गुरूनानक वार्ड में महिला संगठनों के संयुक्त कार्यक्रम में भोजन न फेकने का संकल्प लिया गया। इस दौरान कहा गया कि -उतना ही लो थाली में कि फेकना न पड़े नाली में विषय पर चर्चा की।
कार्यक्रम में सखी महिला मंच , गुजराती संमाज महिला मंडल, पेसिफिक एकेडमी के सदस्यों ने आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत पंजाबी भजन मंडल के साथ गणेश वंदना और भांगड़ा की प्रस्तुति ने मन मोह लिया।
ने गणेष वंदना और भांगड़ा प्रस्तुति दि। इस दौरान सामाजिक क्षेत्रों में बेहतर काम करने वाली महिलाओं और युवतियों का सम्मान किया गया। इसमें विशेष रूप से श्रीमती बोबडे, रजनी पालीवाल, लक्ष्मीबाई चौहान अतिथि रहीं। सखी महिला मंच की सचिव ममता जैन ने संबोधित करते हुए कहा कि विवाह में भोजन फेका न जाए। हम महिलाओं को ऐसा होने से रोकना होगा। इस विषय पर लोगों में जागरुकता पैदा करना भी अब जरूरी है।
इनका सम्मान- मनिबेन शाह, प्रज्ञाबेन शाह , ललिता अग्रवाल, ज्योति चौकसे, वैशाली सोमकुंवर, कीर्ति महेन्द्र, नेहा शाह, चंपाबेन मेहता, प्रज्ञाबेन शाह, ब्रम्हकुमारी ईश्वरीय विवि की स्मिता बहन का सम्मान किया गया।
ये रहीं मौजूद- अदिती गर्ग, हर्षिका अग्रवाल, मानसी शाह, सोनल मेहता ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। समापन पर अर्चना उपश्याम ने महिला शक्तिकरण का संदेश दिया तथा बैलून हवा में छोड़े। कार्यक्रम में अनु पोपली, प्रज्ञाशाह, मनीषा शाह, ममता जैन, मंजु गर्ग ने सहयोग प्रदान किया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो