scriptTalent: 18 वर्षीय प्रज्ञा की यह सोच दिला रही सफलता, आप भी ले सकते हैं प्रेरणा | Talent: Pragya's thinking got success | Patrika News

Talent: 18 वर्षीय प्रज्ञा की यह सोच दिला रही सफलता, आप भी ले सकते हैं प्रेरणा

locationछिंदवाड़ाPublished: Jan 12, 2021 12:42:26 pm

Submitted by:

ashish mishra

पैरेंट्स के चेहरे पर खुशी बिखेर दी थी।

Talent: 18 वर्षीय प्रज्ञा की यह सोच दिला रही सफलता, लक्ष्य पाने के लिए कर रही मेहनत

Talent: 18 वर्षीय प्रज्ञा की यह सोच दिला रही सफलता, लक्ष्य पाने के लिए कर रही मेहनत

छिंदवाड़ा. हमेशा पॉजीटिव सोचना चाहिए। एक लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए और फिर उसको पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करना चाहिए। मैं इसी सोच के साथ आगे बढ़ रही हूं। यह कहना है 18 वर्षीय प्रज्ञा ठाकुर का। प्रज्ञा ने 10वीं सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में 85 प्रतिशत एवं 12 वीं परीक्षा(बायो संकाय) में 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पैरेंट्स के चेहरे पर खुशी बिखेर दी थी। इसके बाद प्रज्ञा ने पहले ही प्रयास में नीट परीक्षा भी क्वालिफाई किया। हालांकि उन्होंने पनपसंद कॉलेज न मिलने पर इस बार दाखिला नहीं लिया। प्रज्ञा डॉक्टर बनना चाहती हैं। प्रज्ञा की माता सीमा ठाकुर गृहिणी हैं और पापा अर्जुन सिंह ठाकुर सरकारी नौकरी में। प्रज्ञा ने बताया कि उन्होंने बचपन में ही डॉक्टर बनने का सपना बून लिया था। वह कहती हैं कि जब भी मैं सुनती हूं कि अच्छे इलाज के अभाव में किसी इंसान की जान चली गई तो उन्हें दुख होता है। प्रज्ञा का सपना है कि वह अच्छी डॉक्टर बने और खुद का एक अस्पताल खोले जिससे वह गरीबों का निशुल्क इलाज भी कर सकें। प्रज्ञा ने अब तक हमेशा अपने लक्ष्य पर ध्यान दिया और कड़ी मेहनत की। यही वजह है कि उन्हें सफलता मिलती गई। प्रज्ञा ने बताया कि उन्होंने बोर्ड परीक्षा को लेकर कभी तनाव नहीं लिया। शुरु से ही स्कूल में जो पढ़ाया जाता था उस पर ध्यान देती थी। टीचर्स जो कहते थे उसे पूरा फॉलो करती थी। घर पर चार से पांच घंटा पढ़ाई करती थी। फोन, टीवी से दूर रही। टाइम टेबल बनाकर पढ़ाई की इसलिए कभी तनाव में नहीं आई। प्रज्ञा कहती हैं कभी दूसरों को देखकर नहीं बल्कि खुद के लिए आगे बढऩा चाहिए, तभी सफलता मिलती है।
प्रश्न-क्या आप खास है?
उत्तर-हां बिल्कुल, मैं हर काम पर अपना परफेक्ट देती हूं और सफल होती हूं।
प्रश्न-आने वाले पांच वर्ष में आप खुद को कहां देखती हैं?
उत्तर-एक अच्छे एमबीबीएस डॉक्टर के तौर पर।
प्रश्न-बोर्ड की परीक्षा की तैयारी कैसे करनी चाहिए?
उत्तर-टीचर की हर बात को ध्यान दें और उस पर काम करें। सेम्पल पेपर साल्व करें। टाइम टेबल बनाकर पढ़ें। समय देखकर पढ़ाई नहीं करनी चाहिए।
प्रश्न-किसी भी क्षेत्र में आगे बढऩे के लिए परिवार का सहयोग कितना जरूरी है?
उत्तर-बहुत जरूरी रहता है। अगर पैरेंट्स सपोर्ट नहीं करेंगे तो फिर आत्मविश्वास डेवलप नहीं होगा।
प्रश्न-पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधि कितनी जरूरी है?
उत्तर-बहुत जरूरी है। दूसरी गतिविधि से मनोरंजन होता है और आप तनाव मुक्त रहते हैं।
प्रश्न-सफलता के लिए क्या जरूरी है?
उत्तर-एक लक्ष्य बनाओ और उसी पर फोकस करो। कड़ी मेहनत के दम पर हर असभंव कार्य भी संभव हो जाता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो