scriptतारण हार हैं प्रभु श्रीराम | Taran defeat Lord Ram | Patrika News

तारण हार हैं प्रभु श्रीराम

locationछिंदवाड़ाPublished: Jan 18, 2019 07:01:25 pm

Submitted by:

arun garhewal

प्रभु प्रिया रामायणी ने श्रोताओं को बाल कांड के प्रसंग सुनाए।

Taran defeat Lord Ram

तारण हार हैं प्रभु श्रीराम

छिंदवाड़ा. सिंगोड़ी. नगर में इन दिनों श्री राम कथा को लेकर लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। नौ दिवसीय श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ अमृत वर्षा का आयोजन सर्व कल्याण सेवा समिति के तत्वाधान मे किया गया है। उज्जैन धाम आईं बाल विदुषी प्रभु प्रिया रामायणी ने श्रोताओं को बाल कांड के प्रसंग सुनाए। उन्होंने ज्ञान और सत्य मार्ग पर चलने के लिए कहा और दुनिया में जो भी है सत्य है सत्य के सिवाय कुछ भी नहीं है। झूठ तो मोहमाया है आजकल लोग झूठ के पुलिंदा के साए पर जी रहे हैं आदि अनेक धार्मिक ज्ञान यज्ञ की बातो को कह कर उन्होंने लोगों को भक्ति रस में डूब कर भगवान की भक्ति कर ने को कहा एवं कहा की कलयुग केवल नाम अधारा सुमिर सुमिर नर उतरीं ही पारा आदि चौपाई को कहकर लोगों को कलयुग मैं मानव उद्धार के बारे में प्रवचन दिए इस अवसर पर हजारों की संख्या में धर्म प्रेमी बंधु अधिक संख्या में उपस्थित रहे ।
नगर में तीन दिवसीय आयोजन के लिए तैयारिया शुरू हो गई हैं। 1, 2,3 फरवरी को होने वाले विराट संस्कार महोत्सव एवं 12 कुंडी गायत्री महायज्ञ का यज्ञ स्थल भूमि पूजन ध्वजा रोहण के साथ हुआ।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो