script

देश को भगत सिंह जैसे बलिदानी विचारों की जरूरत

locationछिंदवाड़ाPublished: Mar 25, 2019 05:49:18 pm

आज देश को भगत सिंह जैसे बलिदानी के विचारों की जरूरत है। भगत सिंह एवं उनके साथियों ने जो पूर्ण आजादी का सपना देखा था वह अभी तक पूरा नहीं हो पाया है।

shahid divas

shahid divas

गुढ़ी अम्बाड़ा/परासिया. कोल माइन्स लाल झंडा यूनियन सीटू ने नगर के पेंच स्टाफ क्लब में आजादी के लिए बलिदान देने वाले भगत सिंह राजगुरु एवं सुखदेव का शहीद दिवस मनाया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बादल सरोज ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज देश को भगत सिंह जैसे बलिदानी के विचारों की जरूरत है। भगत सिंह एवं उनके साथियों ने जो पूर्ण आजादी का सपना देखा था वह अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। वेकोलि सीटू के उपाध्यक्ष पीके मूर्ति ने सभा में कहा कि देश की सरकार तानाशाही एवं साम्राज्यवादी है जो पूंजी पतियों को बढ़ावा दे रही है, जिसके कारण आम जनता संकट में है। जनता को अपने अधिकारों के लिए हर स्तर पर संघर्ष करना होगा। सभा में त्रिपक्षीय सुरक्षा समिति के सदस्य कमलेश द्विवेदी, लोचन प्रसाद, महेश सोनी मारकंडे मिश्रा, मोहम्मद अनवर एवं डीके प्रजापति ने शहीद दिवस एवं देश की समस्याओं पर अपने विचार रखें। सभा में कार्यकर्ताओं ने जन गीत भी प्रस्तुत किए।
सभा के बाद कार्यकर्ताओं के द्वारा रैली निकाली गई और नुक्कड़ सभा की गई । कार्यक्रम में अमरनाथ सिंह, अशोक भारती, संतोष साहू, एमएल यादव, विकास सातंकर, मदनलाल सहित महिलाएं एवं बच्चे भी शामिल रहे।

ट्रेंडिंग वीडियो