scriptFraud: धोखाधड़ी का शिकार होने पर सबसे पहले यह कदम उठाएं | The first step to take if you are a victim of fraud | Patrika News

Fraud: धोखाधड़ी का शिकार होने पर सबसे पहले यह कदम उठाएं

locationछिंदवाड़ाPublished: Jan 28, 2022 11:38:55 am

Submitted by:

babanrao pathe

ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार हो गए हैं तो तत्काल पुलिस की मदद लें। पुलिस आरोपी के बैंक खाते से लेनदेन पर समय रहते रोक लगा देगी।

online fraud

online fraud

छिंदवाड़ा. ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार हो गए हैं तो तत्काल पुलिस की मदद लें। पुलिस आरोपी के बैंक खाते से लेनदेन पर समय रहते रोक लगा देगी। ठक के खाते में पैसे तो चले जाएंगे, लेकिन वह निकाल नहीं पाएगा और फिर पुलिस को उन पैसों को हासिल करने में मदद मिल जाएगी। इस तरह ठग अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाएगा।

ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामलों में सबसे अधिक बदमाश राज्य के बाहर से होते थे, लेकिन हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें ऑनलाइन धोखाधड़ी को अंजाम देने वाले बदमाश राज्य के भीतर रीवा जिले से सामने आए हैं। इस मामले से यह अंदेशा बढ़ चुका है कि ऑनलाइन ठगी को अंजाम देने वालों की संख्या दिन पर दिन बढ़ रही है। ऐसे में ऑनलाइन खरीदी करने वाले सभी वर्ग के लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। ऑनलाइन खरीदी करते समय सबसे जरूरी बात का ध्यान रखना चाहिए कि जिस वेबसाइट पर लाल कट का निशान है उससे कभी किसी भी तरह की सामग्री की खरीदी करने से बचना चाहिए। ऑनलाइन राशि के भुगतान करने से बचना ज्यादा उचित होता है। सामग्री हाथ में आने के उपरांत उसका भुगतान करना सबसे अधिक सुरक्षित माना जाता है। इसके बाद भी अगर बदमाशों के झासे में फंस गए हैं तो पुलिस को तत्काल सूचित करें, ऐसा करने से काफी हद तक रुपए मिलने की उम्मीद बढ़ जाती है।

ध्यान देने वाली बातें
ऑनलाइन खरीदी करते समय सबसे पहले तो कैश ऑन डिलेवरी को अपनाएं। इससे रुपए देने के बाद सामान के नहीं मिलने जैसी कोई बात नहीं होती। ऑनलाइन भुगतान के आधार पर खरीदी कर रहे हैं तो उसमें सुरक्षित और प्रमाणित वेबसाइट के माध्यम से ही खरीदी करें। भुगतान हमेशा ऐसे बैंक अकांउट से करें जिसमें अधिक राशि न हो। खरीदी के बाद अगर कोई फोन कर किसी बैंक अकाउंट नम्बर पर रुपए भेजने की बात करता है तो इसकी तत्काल सूचना पुलिस को दें। इन बातों का ध्यान रखने से ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार होने से बच जाएंगे।

पुलिस से तत्काल करें सम्पर्क
धोखाधड़ी होने पर तत्काल किसी भी थाना पुलिस से सम्पर्क करने पर सहायता की जाती है। त्वरित सहायता हेतु गृहमंत्रालय के टोल फ्री नम्बर 155260 पर भी तुरंत फोन कर सकते हैं।

-विवेक अग्रवाल, एसपी छिंदवाड़ा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो