scriptउल्लेखनीय कार्य पर मिला सम्मान | The honor | Patrika News

उल्लेखनीय कार्य पर मिला सम्मान

locationछिंदवाड़ाPublished: Jan 28, 2020 11:39:25 am

15 अगस्त पर मुख्य समारोह में मिला प्रशस्ति पत्र

उल्लेखनीय कार्य पर मिला सम्मान

उल्लेखनीय कार्य पर मिला सम्मान


छिंदवाड़ा / अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शशांक गर्ग ने जिले की समपूर्ण कानून व्यवस्था वीआइपी, वीवीआइपी ड्यूटी के दौरान उत्तम सुरक्षा व्यवस्था एवं जिले के अपराधियों पर नियंत्रण के लिए उत्कृष्ट भूमिका निभाई है। पीएचई एवं
जिले के प्रभारी मंत्री सुखदेव पांसे एवं पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय ने शशांक गर्ग को प्रशत्रित-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
– नगर पुलिस अधीक्षक अशोक तिवारी ने शहरी क्षेत्र में कानून व्यवस्था एवं अपराध निराकरण तथा सम्पत्ति सम्बंधी अपराधियों की धरपकड़ में सराहनीय भूमिका अदा की है। अशोक तिवारी का प्रभारी मंत्री, एसपी मनोज कुमार राय एवं एएसपी शशांक गर्ग ने प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
-ट्रैफिक डीएसपी सुदेश कुमार सिंह ने शहर की यातायात व्यवस्था एवं वीआइपी, वीवीआइपी भ्रमण के दौरान सुगम यातायात व्यवस्था बनाई। इस सराहनीय कार्य पर जिले के प्रभारीमंत्री सुखदेव पांसे ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
– थाना लोधीखेड़ा के टीआइ मनीषराज भदौरिया ने चोरी, लूट, डकैती एवं गोवंश के अपराधियों की धरपकड़ में उल्लेखनीय कार्य किया है। गणतंत्र दिवस पर मनीषराज को जिले के प्रभारीमंत्री सुखदेव पांसे, एसपी मनोज कुमार राय एवं एएसपी शशांक गर्ग ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
-सौंसर एसडीओपी सुरेश पाल सिंह ने कानून व्यवस्था एवं वीआइपी ड्यूटी, अपराध निराकरण, अनुसूचित जाति, जनजाति के राहत प्रकरण तैयार किए जाने में सराहनीय भूमिका निभाई है। प्रभारी मंत्री ने उन्हें प्रशत्रित-पत्र देकर सम्मानित किया।
-अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सुनील कुमार शुक्ला को अच्छा कार्य करने पर गणतंत्र दिवस पर प्रदेश के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री एवं जिले के प्रभारीमंत्री सुखदेव पांसे ने प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया।
-कोतवाली टीआइ विनोद सिंह कुशवाह ने शहरी कानून व्यवस्था एवं सम्पत्ति सम्बंधी अपराधों में सराहनीय कार्य किया। जिले के प्रभारीमंत्री सुखदेव पांस ने विनोद सिंह कुशवाह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
-कुंडीपुरा टीआइ राजेश सिंह चौहान ने शहरी कानून व्यवस्था एवं सम्पत्ति सम्बंधी अपराधों के निराकरण में सराहनीय कार्य किया है। उन्हें प्रभारीमंत्री सुखदेव पांसे ने प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया।
– पुलिस विभाग में इसके अलावा रक्षित निरीक्षक प्रवीण नायडू, उपनिरीक्षक मनहरण लाल राठौर, उपनिरीक्षक रामदत्त पांडेय, उपनिरीक्षक अंकित इटवदिया, आरक्षक राजेंद्र बघेल, स्टेनो रितू बर्डे, सहायक उपनिरीक्षक किरण मर्सकोले, सहायक उपनिरीक्षक रामपाल ठाकुर, प्रधान आरक्षक रमाशंकर मिश्रा, आरक्षक संतोष, अखिलेश प्रताप सिंह, महिपाल शाह उइके, लीलामणी आर्मो, शंकर इनवाती, प्रधान आरक्षक ब्रजेश रघुवंशी, आरक्षक दीपक श्रीवास एवं महिला आरक्षक राजनीता को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
-न्यायालय जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण फोरम छिंदवाड़ा की सदस्य निधि बारंगे को अच्छे और निष्पक्ष निर्णय देने पर गणतंत्र दिवस के मुख्य कार्यक्रम में प्रभारीमंत्री सुखदेव पांसे ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो