scriptशान से विदा हुए महाराजा… | The King departed gracefully ... | Patrika News

शान से विदा हुए महाराजा…

locationछिंदवाड़ाPublished: Sep 14, 2019 05:41:47 pm

Submitted by:

arun garhewal

अमरवाड़ा में शुक्रवार को सुबह से ही गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला प्रारंभ हो गया।

शान से विदा हुए महाराजा...

शान से विदा हुए महाराजा…

छिंदवाड़ा. सौंसर विकासखंड में पूरे भक्तिभाव के साथ शुक्रवार को भी गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन श्रद्धालुओं ने नदी तट और घाट पर किया। गाजे-बाजे के साथ श्रद्धालुओं ने बप्पा को पूजा और आरती कर विदाई दी। एक जहां युवक नाचते गाते जा रहे तो वहीं युवतियां भी केसरिया साफे पहनकर विसर्जन यात्रा में शामिल रही। अमरवाड़ा में शुक्रवार को सुबह से ही गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला प्रारंभ हो गया।
घरों में विराजित भगवान गणेश की प्रतिमाओं को ढोल धमाकों के साथ नदी में विसर्जन किया गया। सार्वजनिक गणेश उत्सव समिति उपाध्याय मंच शिव मंदिर, प्रेम मार्केट, आजाद वार्ड, बस स्टैंड, नई आबादी विराजित प्रतिमाओं का विसजन किया गया।
ओशो समितियों ने गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन ठेल नदीएसकरवाडा डैम हिबरासनी डैम पर किया गणेश प्रतिमाओं का शाम तक विसर्जन होता रहा ढोल धमाकों के साथ युवाओं ने वाहनों को लेकर डीजे की धुन में गणेश प्रतिमा को लेकर निकले गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आ के नारों के साथ गलियों में मुख्य मार्गों में मेन रोड से नाचते गाते हुए ठेल नदी पहुंचे जहां विधिवत पूजा अर्चना करके मूर्ति का विसर्जन किया गया विसर्जन मार्ग से लेकर विसर्जन स्थल तक पुलिस प्रशासन गोताखोरों की व्यवस्था थी। गुढ़ीअम्बाड़ा क्षेत्र में श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे के साथ बड़े ही धूमधाम से गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया।

मूर्ति स्थापना के दिन से 10 दिन तक सार्वजनिक पंडालों और घरों में भजन कीर्तन का दौर चला। इसके अलावा भंडारा व प्रसाद वितरण के मूर्ति विसर्जन किया गया। विकासखंड अन्तर्गत नगर के आमाढाना रोड वार्ड नं. 14 माजरी में श्रीगणेश उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान वार्ड के ***** मुस्लिमों ने एक साथ भगवान गणेश की स्तुति की। मुस्लिम भाई भी इसमें शामिल हुए और गणपति बप्पा मोरया के नारे लगाए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो