scriptजिसने भी देखा यह दृश्य, कांप उठी उसकी रूह | The person who saw this trembled trembled his soul | Patrika News

जिसने भी देखा यह दृश्य, कांप उठी उसकी रूह

locationछिंदवाड़ाPublished: Aug 23, 2017 12:17:00 am

Submitted by:

arun garhewal

दो साहसी युवकों ने काफी दूर बह जाने पर दोनों बुजुर्गों को बचाया। महाराष्ट्र में पिछले दो दिनों से हो रही बरसात से कई नदियों में बाढ़ आई है। वहीं अहमदन

chhindwara news

accident news

छिंदवाड़ा. नागपुर. अहमदनगर जिले के नेवासा तहसील के गांव में नदी पार कर रहे दो बुजुर्ग बाढ़ के पानी में गांव वालों की आंखों के सामने बह गए। दो साहसी युवकों ने काफी दूर बह जाने पर दोनों बुजुर्गों को बचाया। महाराष्ट्र में पिछले दो दिनों से हो रही बरसात से कई नदियों में बाढ़ आई है। वहीं अहमदनगर में जोरदार बरसात हो रही है।
भेंडे गांव में रहने वाले दो बुजुर्ग बाहर गांव गए थे। जब वे गांव के पास आए तो नदी में बाढ़ आ गई थी। सोमवार को गांव के दूसरे किनारे वे खड़े थे। गांव के लोगों ने उन्हें बाढ़ के पानी में से आने मना किया लेकिन वे नहीं माने।दोनों बुजर्ग एक दूसरे का हाथ पकड़कर पानी में घुसे और नदी पार करने लगे। पानी का बहाव तेज था।
दोनों ने आधी नदी पार कर ली, लेकिन थोड़ी दूरी पर जाते ही एक बुजुर्ग का पैर फिसला और वह पानी में गिर गया।
इससे वह पानी में बहने लगा उसे पकडऩे की कोशिश में दूसरा भी बुजर्ग पानी में बह गया। दोनों को पानी में बहते हुए देख गांव के दो युवकत बालू और भागचंद नदी की ओर भागे और उन्होंने कुछ दूरी पर दोनों को बचा लिया।बुजुर्गों के बह जाने से दोनों की मौत की अफवाह सोशल मीडिया में फैल रही थीए लेकिन पुलिस ने बताया कि दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। सोनई पुलिस थाने के एपीआई किरण शिंदे ने कहा है किए दोनों बुजुर्गों को बाहर निकाला गया है। अफवाहें न फैलाएं। 

दो बुजुर्ग बाहर गांव गए थे। जब वे गांव के पास आए तो नदी में बाढ़ आ गई थी। सोमवार को गांव के दूसरे किनारे वे खड़े थे। गांव के लोगों ने उन्हें बाढ़ के पानी में से आने मना किया लेकिन वे नहीं माने।दोनों बुजर्ग एक दूसरे का हाथ पकड़कर पानी में घुसे और नदी पार करने लगे। पानी का बहाव तेज था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो