scriptढाई फीट की दुल्हन ने ऐसा रचाई चार फीट के दुल्हे से शादी | The two-and-a-half bride brides married to four feet dude | Patrika News

ढाई फीट की दुल्हन ने ऐसा रचाई चार फीट के दुल्हे से शादी

locationछिंदवाड़ाPublished: Jul 13, 2018 11:15:53 am

Submitted by:

Dinesh Sahu

ग्रामीणों ने मदद कर पेश की मिसाल, ढाई फीट की दुल्हन ब्याहने रायसेन से आया दूल्हा

The two-and-a-half bride brides married to four feet dude

The two-and-a-half bride brides married to four feet dude

छिंदवाड़ा. ढाई फीट की दुल्हन से विवाह रचाने जब चार फीट का दूल्हा रायसेन से आया तो उन्हें देखने के लिए पूरा गांव उमड़ पड़ा। गांव में छोटी के नाम से पहचानी जाने वाली शारीरिक दिव्यांग अनिता पिता लेखन नाथ के विवाह समारोह में सभी ग्रामीण शामिल हुए तथा सामूहिक मदद कर बुधवार को उसका विवाह कराया। चौरई के ग्राम बांकानागनपुर निवासी दिव्यांग अनिता (27) बीस वर्ष पहले अपने पिता को खो चुकी है। घर में उसके अलावा दो बहन व दो भाई और हैं।
ग्रामीणों ने मदद कर पेश की मिसाल, ढाई फीट की दुल्हन ब्याहने रायसेन से आया दूल्हा

वह परिवार में सबसे छोटी है। मां मजदूरी करती है तथा विधवा पेंशन के सहारे परिवार का भरण-पोषण करती है। बताया जाता है कि एक एनजीओ के माध्यम से अनिता के लिए चार फीट ऊंचा वर कमल पंडित (35) रायसेन में मिला जो कि एक निजी कम्पनी में काम करता है। गांव के रामकिशोर रघुवंशी, नीरज रघुवंशी ने बताया कि विवाह को लेकर ग्रामीण काफी उत्साहित थे। दुल्हन की ऊंचाई कम होने से उसे महिलाओं ने गोद में उठाकर जयमाला कराई।

नौवीं तक पढ़ी है अनिता


सरपंच रतन धुर्वे ने बताया कि अनिता के घर की माली हालत ठीक न होने के बाद भी उसने कक्षा नौवीं तक पढ़ाई की है। उसे दिव्यांगता पेंशन मिलती है, लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। पिता की मौत के बाद मां मजदूरी कर घर चला रही है। परिवार में अनिता की दो बहनें व दो भाई भी अपने-अपने कार्य करते है। गांव के लोगों से उन्हें कई समस्याओं पर सहायता भी मिलती है।

मिला गृहस्थी का सामान


वैवाहिक जीवन में किसी प्रकार की दिक्कत न आए इस बात का ध्यान रखते हुए ग्रामीणों ने नव दम्पती को गृहस्थी का लगभग सभी सामान उपलब्ध कराया। बताया जाता है कि उन्हें टीवी, पलंग, डे्रसिंग, पलंग पेटी, बर्तन आदि सहित 5200 रुपए नगद उपहार स्वरूप प्रदान किए गए हंै।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो