scriptशादी के बाद सामने आई सच्चाई, पति ने एक पुरुष से थे वैसे सम्बंध | The woman filed a cheating case against her husband in the police station | Patrika News
छिंदवाड़ा

शादी के बाद सामने आई सच्चाई, पति ने एक पुरुष से थे वैसे सम्बंध

पीडि़त महिला की शिकायत सुन पुलिस के भी होश उड़े

छिंदवाड़ाAug 20, 2017 / 11:40 pm

Rajendra Sharma

The woman filed a cheating case against her husband in the police station

The woman filed a cheating case against her husband in the police station


छिंदवाड़ा/नागपुर. शादी विश्वास का रिश्ता है और जब विश्वास टूटटा है तो शादी टूटना भी स्वभाविक है। कल्याण के बिरला कॉलेज इलाके में रहने वाली एक महिला ने अपने पति के खिलाफ पुलिस थाने में मारपीट और धोखाखड़ी का केस दर्ज कराया है। पीडि़त महिला की शिकायत सुन पुलिस के भी होश उड़े। महिला का पति गे था और उसने शादी करने से पहले एक पुरुष से शादी की थी। इसका पत्नी को पता चला तो वह उसे प्रताडि़त करने लगा। पुलिस के मुताबिक कल्याण के बिरला कॉलेज इलाके में सालवे नामक परिवार के लोग रहते हैं। परिवार के एक युवक की शादी दिसंबर 2016 में 28 वर्षीय युवती से हुई थी। उसका कलर सांवला होने की वजह से उसे ससुराल वाले ताने लगाते थे। इसी बीच उसने एक बच्ची को भी जन्म दिया। ससुराल वालों के साथ पति भी उसके साथ अच्छा बर्ताव नहीं कर रहा था। एक दिन महिला को पति के गे होने के बारे में पता चला। वहीं उसकी 2015 में एक दूसरे युवक से गे मैरिज होने की जानकारी मिली। जब इस बारे में उसने अपने पति से जवाब पूछा तो उसके साथ मारपीट की गई। यहां तक उसे रोज धमकाना शुरू किया। पति और ससुरालवालों से तंग आकर पीडि़त महिला ने पुलिस थाने शिकायत दर्ज कराई। पुलिस पति, सास ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने किया 175 मवेशियों को रेस्क्यू
नागपुर. सदर पुलिस थानांतर्गत गड्डीगोदाम परिसर में शनिवार को छापा मार कारवाई की गई। इस कार्रवाई में पुलिस ने 175 जानवरों को मुक्त कराया। सदर पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि आगामी त्योहारी सीजन के मद्देनजर कुछ जानवरों की तस्करी कर कत्तलखाने ले जाए जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही सदर पुलिस ने आजा छापामार कारवाई की। कारवाई के दौरान गड्डीगोदाम परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
कार्रवाई को देखते हुए वहां तनाव की स्थिति निर्माण हो गई जिसे देखते हुए पुलिस ने अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाया। इस कार्रवाई में गड्डीगोदाम परिसर में से अलग-अलग जगह से जानवरों को रेस्क्यू किया गया। जहां पुलिस के हाथ जानवरों के 250 चमड़े के साथ मांस भी बरामद किया गया। खबर लिखे जाने तक पुलिस कार्रवाई में व्यस्त थी। इस कारवाई की पुष्टि सदर पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक सुनील बोंडे ने की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो