scriptThe woman: शादी की पार्टी में थीं महिला फिर अचानक हुई गायब, कुएं में मिला शव | The woman who was in the wedding party suddenly disappeared, the dead | Patrika News

The woman: शादी की पार्टी में थीं महिला फिर अचानक हुई गायब, कुएं में मिला शव

locationछिंदवाड़ाPublished: Mar 08, 2020 12:13:01 pm

Submitted by:

babanrao pathe

उमरानाला चौकी क्षेत्र के ग्राम खूनाझिरकला में शनिवार दोपहर एक महिला का शव कुएं में मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला।

crime

crime

छिंदवाड़ा. उमरानाला चौकी क्षेत्र के ग्राम खूनाझिरकला में शनिवार दोपहर एक महिला का शव कुएं में मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। एफएसएल की टीम ने भी जांच-पड़ताल की। मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

चौकी में पदस्थ एएसआइ वीरेन्द्र पाल ने बताया कि देहात थाना क्षेत्र के ग्राम पोआमा निवासी रीता (38) पति केशलाल परतेती का मायका खूनाझिरकला का है। रीता अपने सगे भाई की शादी में आई थीं। शुक्रवार को शादी की पार्टी में शामिल हुई। शनिवार सुबह उठकर महिला शौच के लिए गई जिसके बाद नहीं लौटी तो उसे तलाशा गया। महिला का शव भाई के खेत के कुएं में मिला। मौके पर आरक्षक रामगणेश तिवारी एवं आशीष कटारे ने ग्रामीणों की मदद से शव


छिंदवाड़ा. पुलिस लाइन स्थित कंट्रोल रूम में शनिवार को अपराध समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिले के सभी एसडीओपी, थाना और चौकी के प्रभारी बैठक में उपस्थित हुए। लम्बित अपराधों का निराकरण करने के साथ ही लम्बित चालान न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए गए। होली और धुरेंडी पर्व पर तगड़े सुरक्षा इंतजाम करने के लिए निर्देशित किया गया है। एसपी विवेक अग्रवाल ने बताया कि थाना और चौकी स्तर पर मिलने वाली शिकायतों का अच्छी तरह से निराकरण करने की हिदायत दी है ताकी पीडि़त को समय रहते स्थानीय स्तर पर न्याय मिल सके।

सुकलूढाना में हुआ जनसंवाद
छिंदवाड़ा. कुण्डीपुरा थाना क्षेत्र के सुकलूढाना में शनिवार पुलिस ने आम लोगों के साथ संवाद किया। जनसंवाद कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र की जनता से समस्याएं पूछी। नगर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार तिवारी ने बताया कि जनसंवाद में जनता की समस्या पूछने के साथ ही क्षेत्र में किसी भी तरह के अपराध की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने के लिए कहा है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो