scriptराष्ट्रहित में मतदान अधिकार ही नहीं कर्तव्य भी है | There is no duty to vote in national interest. | Patrika News

राष्ट्रहित में मतदान अधिकार ही नहीं कर्तव्य भी है

locationछिंदवाड़ाPublished: Apr 01, 2019 12:37:05 pm

एकल गांवों को संस्कारित एवं समृद्ध बनाने का अभियान

patrika

राष्ट्रहित में मतदान अधिकार ही नहीं कर्तव्य भी है

छिंदवाड़ा. मोहखेड़ के ग्राम खेड़ी में एकल अभियान की वन यात्रा का ग्रामीणों ने ढोल ढमाकों के साथ स्वागत किया।
बताया गया कि एकल अभियान ग्राम को समृद्ध, सुसंस्कार एवं स्वाभिमान युक्त बनाने के उपक्रम में कार्य कर रहा है। देश में 87 हजार एकल विद्यालय हंै एवं आने वाले वर्षों में एक लाख के आसपास हो जाएंगे। केन्द्रीय टोली के चन्द्रभान सोनी व कुबेर सिंह सूर्यवंशी ने बताया कि जिले में 270 स्कूल वनवासियों में चल रहे हैं। 30 बच्चों पर एक आचार्य वाले इन स्कूलों में बच्चों को शिक्षा के प्रति रुझान पैदा करना एवं उन्हें संस्कारित करने का काम किया जा रहा है। इसके साथ ही ये बच्चे शासकीय स्कूलों में शिक्षा प्राप्त करते हैं। इसके अलावा ग्राम समिति जागरुकता अभियान चलाती है, जिसमें ग्रामीणों को बताया कि वे मतदान जरूर करें क्योंकि मतदान उनका कर्तव्य एवं अधिकार है, वे ग्राम के प्रत्येक मतदाता से मतदान करवाएं। मतदान निष्पक्ष बिना लालच के देश हित में करने के लिए संकल्प दिलाया जा रहा है। एकल अभियान की संरक्षक रमा अग्रवाल ने बताया कि वन यात्रा का उद्देश्य शहरी नागरिकों को ग्राम ले जाकर दिखाना कि एकल कैसा काम कर रहा है। एकल की ग्रामीण समिति ने बताया कि ग्राम में नियमित विद्यालय लगता है और उनके बच्चे शासकीय स्कूलों से अच्छा पढ़ रहे हंै एवं उन्हें संस्कार शिक्षा भी मिल रही हंै। आचार्य कविता सोनी नियमित स्कूल लगा रही हैं। वन यात्रा में गए अतिथि को देखकर ग्रामीण बहुत खुश थें। उन्होंने अतिथिओं का हृदय से स्वागत किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो