script

पल्स पोलियो के अभियान के एक साल बाद सामने आई यह शिकायतें, अधिकारी बना रहे बातें

locationछिंदवाड़ाPublished: Jan 01, 2019 11:50:31 am

Submitted by:

Dinesh Sahu

एक साल बीता, नहीं मिला ‘पल्स पोलियो’ का मानदेय, जिम्मेदार बना रहे बातें

Health Department fined 10 private hospitals for 10-10 thousand rupees,Negligence in sending monthly health report including names, addresses of dignitaries,top private hospital,famous private hospitals in india,mp health minister,mp health department,pregnant women ,health status for pregnant women,health programme for pregnant women,vaccine program in india,rch program ,rch portal,Jabalpur,latest news in hindi,private hospital news in jabalpur,private hospital,

These complaints came a year after Pulse Polio campaign

छिंदवाड़ा. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत चलाए गए पल्स पोलियो अभियान में कार्य करने वाले लोगों को एक वर्ष बाद भी मानदेय का भुगतान नहीं किया । इसके चलते अभियान में लगे कर्मचारियों ने विभाग के प्रति आक्रोश व्यक्त किया है। कई बार शिकायत करने पर भी जिम्मेदारों द्वारा मामले को टाल दिया जाता है। मिली जानकारी के अनुसार 29 जनवरी से 31 जनवरी तक चले तीन दिवसीय पल्स पोलियो कार्यक्रम में छिंदवाड़ा के 146 बूथ पर 405 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी।
इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, निजी नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थी, आशा कार्यकर्ता, एएनएम आदि शामिल हैं। इन्होंने बताया कि 29 जनवरी के पहले आयोजित हुए पल्स पोलियो अभियान का भी मानदेय अब तक नहीं मिला है। इधर कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि काकरण अधिकारी द्वारा शासकीय पैसों का दुरुपयोग किया है। इसकी जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग कर्मचारियों ने की है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी छिंदवाड़ा के माध्यम से पल्स पोलियो अभियान को संचालित करने के लिए आवश्यक बजट उपलब्ध कराया गया तथा उपयोगिता प्रमाण-पत्र भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। हालांकि मनमानी और लापरवाही की उचित मॉनिटरिंग न होने से कई अनियमितताएं विभागीय अधिकारियों द्वारा ही दबा दी गईं। यही वजह है कि एक वर्ष बीत जाने के बाद उक्त शिकायत सामने आई है।

शीघ्र कर दिया जाएगा भुगतान


अभियान के समय एनएचएम कर्मियों की हड़ताल और शासन की भुगतान प्रक्रिया बदलने से शहरी क्षेत्र के कर्मचारियों को मानदेय नहीं दिया गया है। लम्बित भुगतान के लिए विभाग से दोबारा बजट स्वीकृत करने पत्र लिखा गया है, स्वीकृति के बाद शीघ्र ही भुगतान हो जाएगा।

पुष्पारानी सिंह, जिला टीकाकरण अधिकारी


किसे मिला कितना मानदेय


ब्लॉक कर्मचारी सुपरवाइजर यातायात बूध मोबिलाइजेशन सुपरविजन आकस्मिक व्यय प्रचार-प्रसार प्रशिक्षण कुल


अमरवाड़ा 342 17 26000 76950 3825 500 1000 3510 111785
बिछुआ 188 10 16600 42300 2250 500 1000 1990
चौरई 432 21 31000 97200 4725 500 1000 4530 138955
हर्रई 370 20 26000 83250 4500 500 1000 3780 119030
मोहखेड़ 316 17 26200 71100 3825 500 1000 3310 105935
परासिया 660 32 46000 148500 7200 500 1000 6920 210120
तामिया 280 15 26000 63000 3375 500 1000 2870 96745
सौंसर 416 20 32000 93600 4500 500 1000 4300 135900
पिंडरईकलां 390 19 28400 87750 4275 500 1000 4090 126915
जुन्नारदेव 510 30 49000 114750 6750 500 1000 5300 177300
पांढुना 432 21 30000 97200 4725 500 1000 4530 137955

ट्रेंडिंग वीडियो