scriptThis Diwali: इस दीपावली मिलावटी मावा की मिठाइयों से बचकर | This Diwali, avoid the sweets of adulterated mawa | Patrika News

This Diwali: इस दीपावली मिलावटी मावा की मिठाइयों से बचकर

locationछिंदवाड़ाPublished: Oct 22, 2021 12:13:21 pm

Submitted by:

babanrao pathe

दीपावली पर्व की तैयारी जोरशोर से शुरू हो चुकी है। आम लोगों से ज्यादा इस त्योहार को लेकर मिलावटखोरों में उत्साह है।

milavat.jpg

milavat.jpg

छिंदवाड़ा. दीपावली पर्व की तैयारी जोरशोर से शुरू हो चुकी है। आम लोगों से ज्यादा इस त्योहार को लेकर मिलावटखोरों में उत्साह है। उन्होंने अभी से दीपोत्सव की तैयारी शुरू कर दी है। बड़ी मात्रा में मिलावटी खोवा यात्री बसों से पहुंचाया जा रहा है। समय से पहले मावा उतारा जा रहा है ताकि मिठाइयां तैयार कर आम लोगों में ऊंचे दामों पर बेचा जा सके। हालांकि यह पहला मौका नहीं है बीते कुछ सालों से लगातार यहां मिलावटी खोवा की सप्लाई जारी है।

वर्तमान में प्रशासन का शुद्ध के खिलाफ युद्ध मात्र दिखावा बनकर रह गया है। दीपावली पर्व को ध्यान में रखते हुए सिहोर, उज्जैन और जबलपुर से मिलावटी मावा की बड़ी मात्रा में सप्लाई जारी है। यात्री बस से आने वाले इस खोवा के साथ उसका मालिक नहीं होता। यात्री बस के कंडक्टर को खोवा रखते समय सामग्री को छिंदवाड़ा के पोआमा चौक तक पहुंचाने का किराया दे दिया जाता है। कंडक्टर बताए हुए स्थान पर मावा को रख देता है और वहां से कुछ समय बाद सम्बंधित व्यक्ति खोवा लेकर चला जाता है। बता दें कि बीते साल भी एक यात्री बस से बड़ी मात्रा में मावा एक यात्री बस से जब्त किया गया था, लेकिन उसे भेजने और खरीदने वाला आज तक हाथ नहीं लगा है। इस बार भी यह सिलसिला जारी हो चुका है, लेकिन अभी तक सम्बंधित विभाग जागा ही नहीं है। दीपावली पर्व के पहले से शुरू होने वाले इस मिलावट के व्यापार को रोकने के लिए जिला स्तर पर अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। बताया जा रहा है कि लगातार निर्धारित मिठाइयों की दुकानों के गोदामों तक मिलावटी मावा पहुंच रहा है। ठीक दीपावली के पहले इसी मावा से तैयार मिठाइयां दुकानों से खुलेआम बेची जाएगी। लोग इन्हें खरीदेंगे और अपनी जान के साथ खिलवाड़ करेंगे।

मिलावटी सामग्री खाने से बचें
मिलावटी मिठाइयां या फिर अन्य सामग्री खाने से पेट से सम्बंधित कई तरह की परेशानियां हो सकती है। पेट में गैस होगी, फूड पायजनिंग हो सकती है। पेट की आंतों में सूजन आ सकती है। दस्त और उल्टियां होगी। मिलावटी सामग्री खाने वाले व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती होने तक की नौबत आ जाती है। निर्भर करता है कि मावा में क्या कुछ मिलाया है उससे बीमारी की स्थिति भी साफ हो जाती है। आम लोगों से अपील है कि ऐसी सामग्री खाने से बचें। पैक सामग्री और विश्वसनीय जगह से ही खरीदें।
-डॉ. अनुराग माथुर

शुद्ध दुध नहीं मिल रहा खोवा कैसे मिलेगा
बाजार में इन दिनों शुद्ध दुध मिलना मुश्किल हो चुका है, तो फिर शुद्ध मावा मिलने की उम्मीद कैसे और किससे कर सकते हैं। दुध का उत्पादन कम होने के कारण मिलावटी खोवा बनाया जा रहा है। यह शरीर के लिए नुकसानदाय होगा। आमजन से अपील है कि वे पैक मिठाइयां खरीदें, क्योंकि त्योहार पर अक्सर मिलावटखोर सक्रिय हो जाते हैं। प्रशासन से अपील है कि मिलावटी खोवा पहुंचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें।
-श्यामलराव, समाजसेवी

जांच लगातार जारी है

जिला मुख्यालय के उन संभावित स्थानों पर हमारी टीम जांच और छानबीन कर रही है, जहां खोवा पहुंचाया जाता है। किसी भी तरह की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

-पंकज घाघरे, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, छिंदवाड़ा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो