scriptramlila:आज फिर से होगा रामलीला का यह प्रसंग मंचित | This episode of Ramleela will be staged again today | Patrika News

ramlila:आज फिर से होगा रामलीला का यह प्रसंग मंचित

locationछिंदवाड़ाPublished: Oct 13, 2019 11:57:23 am

Submitted by:

sandeep chawrey

शरदपूर्णिमा पर जगह-जगह आयोजन

ramlila

ramlila

छिंदवाड़ा. अश्विन महीने के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा रविवार को शरद पूर्णिमा के रूप में मनाई जाएगी। कहा जाता है कि इस दिन चंद्रमा अपनी सोलह कलाओं के साथ अपने पूर्ण रूप में शीतलता प्रदान करने आता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन की रात अमृत की रात होती है। इसलिए लोग अपनी छतों पर दूध या रबड़ी रखते हैं और देर रात को इसका सेवन करते हैं। शरद पूर्णिमा पर शहर सहित पूरे जिले में आयोजन होते हैं। शहर में दुर्गा पंडालों के अलावा मुहल्लों और समाजिक, धार्मिक संगठन भी रात में आयोजन करेंगे।
धनुष यज्ञ का फिर से होगा मंचन
रामलीला के मंच पर रविवार की रात धनुषयज्ञ की लीला का फिर से मंचन होगा। इसके लिए मंचस्थल को आकर्षक सजाया जा रहा है। ध्यान रहे नवरात्र में रामलीला के इस प्रसंग के मंचन के दिन रात में मूसलाधार बारिश हुई थी। दर्शक इस महत्वपूर्ण लीला को देख नहीं सके थे। सार्वजनिक रामलीला के कलाकार इस प्रसंग का फिर से मंचन करेंगे। इस मौके पर रात को आकर्षक आतिशबाजी का कार्यक्रम होगा। उसके बाद रामलीला मंडल के कलाकारों और सहयोगियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। संघ निकालेगा
पथ संचलन
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ विजयादशमी उत्सव के मौक पर रविवार को पथसंचलन करेगा। इसी अवसर पर शाम साढंे चार बजे दशहरा मैदान पर एक कार्यक्रम होगा। इसमें महाकौशल प्रंात के प्रचार प्रमुख विनोदजी का उद्बोधन होगा।
आज खुलेगा लकी ड्रा
पुराना नागपुर नाका स्थित व्यापारी मंडल दुर्गा उत्सव समिति का लकी ड्रा रविवार को खुलेगा। नवरात्र के समय यहां की झांकी के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को लकी कूपन दिए गए थे। उसका ड्रा शरद पूर्णिमा के दिन दोपहर दो बजे दुर्गा पंडाल में ही होगा। उपहार के रूप में दोपहिया वाहन, एलईडी, फ्रिज और अन्य आकर्षक चीजें रखी गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो