आम जनमानस शहर की प्रमुख मांग और मुद्दों की याद करने लगा हैं
छिंदवाड़ा
Updated: June 06, 2022 09:24:21 pm
छिंदवाड़ा. नगर निगम चुनाव आते ही भाजपा, कांग्रेस और गोंडवाना में महापौर और पार्षद पदों की टिकट पर घमासान मचा हुआ है तो आम जनमानस शहर की प्रमुख मांग और मुद्दों की याद करने लगा हैं। सबसे बड़ा मुद्दा मास्टर प्लान हैं, जिसे छह साल के लंबे अंतराल के बाद भी लागू नहीं किया जा सका हैं तो वहीं मिनी स्मार्ट सिटी का सपना भी अधूरा रह गया हैं। लोग राजनीतिक दलों की घोषणाओं में इन्हें शामिल करने की अपेक्षाएं कर रहे हैं।
नगर निगम के पहले चुनाव 2015 से ही मास्टर प्लान शहर की प्रमुख मांग रही हैं। इसका पहला ब्लू प्रिंट वर्ष 2017 में जारी किया गया था। जिसमें पुराना शहर समेत 27 गांव शामिल थे। वर्ष 2019 में कमलनाथ सरकार के समय ङ्क्षरग रोड के 28 गांव लिए गए। जिस पर 2020 में शिवराज सरकार की मुहर लगी। गजट नोटिफिकेशन, नक्शा निर्माण के बाद राजनीतिक दांव-पेंच से ये काम लटका हुआ हैं। इससे ग्रीन लैण्ड में फंसी हजारों एकड़ जमीन समेत महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में बाधा आ रही है। इस मास्टर प्लान को लागू करने की प्लानिंग करने की अपेक्षाएं नगर निगम चुनाव में ज्यादा हैं। जिस पर राजनीतिक दलों का ध्यान भी दिलाया गया हैं। कहा जा रहा हैं कि निगम चुनाव के घोषणा पत्र में इन मुद्दों को शामिल करना चाहिए। उसके बाद परिषद बने तो संबंधित राजनीतिक दल की ये प्राथमिकता होनी चाहिए।
...
निगम चुनाव के ये भी मुद्दे
1.सीवरेज लाइन से क्षतिग्रस्त सड़कें
शहर में 220 करोड़ रुपए की 302.64 किमी लम्बी सीवरेज परियोजना से सड़कें और नाली जगह-जगह टूटी और क्षतिग्रस्त हो गई है। इन सड़कों के पुनर्निर्माण के लिए नया प्लान लाया जाए।
...
2.सामुदायिक शौचालय-मूत्रालय कम
वर्तमान में सार्वजनिक-सामुदायिक शौचालयों की संख्या 23 फैलते शहर के हिसाब से कम है, जिसे 2026 तक 40 करने की कार्ययोजना बनाई गई है। इसी तरह दो मूत्रालय की संख्या को 35 किया जा सकता है।
....
3.कब बिछेगी कन्हरगांव की पाइप लाइन
कन्हरगांव डैम से भरतादेव प्लांट तक बिछी पीसीसी पाइप को 14 किमी डीआई 800 एमएम व्यास की ग्रेविटी पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई हैं। करीब 24 करोड़ की लागत से बदलना प्रस्तावित है। इसे मंजूरी दिलाना आवश्यक हैं।
...
4.ट्रांसपोर्ट नगर को धरातल पर लाना
नवीन ट्रांसपोर्ट नगर के लिए इस समय जमीन सारसवाड़ा में देखी जा रही है। जिसमें 8 करोड़ रुपए की लागत से सर्वसुविधायुक्त स्थल तैयार करने की प्लानिंग लम्बे समय से चल रही हैं। इसे धरातल पर लाने इच्छा शक्ति की जरूरत है।
...
5. लटक गया जैव विविधता पार्क
भरतादेव में जैव विविधता पार्क 8.5 करोड़, जेल बगीचा में अर्बन पार्क 5.5 करोड़ रुपए तथा टाउन हाल में हेरिटेज संरक्षण के अंतर्गत 3.5 करोड़ रुपए के निर्माण की योजना हैं। यह काम भी नहीं हो पा रहा है।
...
6.वैध नहीं हो सकी अवैध कॉलोनी
शहर मेें दो सौ से ज्यादा अवैध कॉलोनी हैं, जिसे अभी तक वैध नहीं किया जा सका हैं। वर्ष 2018 में इसका प्लान लाया गया था लेकिन पुन: नियम बदल दिए गए। नई अवैध कॉलोनियों में भी पानी, सड़क जैसी मूलभूत समस्याएं हैं।
....
7.रिकार्ड रुम की जगह नहीं बना कॉम्प्लेक्स
शहरी विकास अभिकरण व रिकार्ड रुम की जगह व्यवसायिक परिसर तथा शिक्षक सदन के स्थान पर दुकानों को बनाने की योजना थी लेकिन उसे अभी तक पूरा नहीं किया गया है।
...
शहर: एक नजर में
नगरपालिका स्थापना-17.05.1867
नगर निगम स्थापना-5.9.2014
नगर निगम क्षेत्रफल-110.72 वर्ग किमी
निगम के वार्डो की संख्या-48
निगम के जोन की संख्या-5
जनसंख्या 2011 के अनुसार-215843
वर्तमान जनसंख्या अनुमानित-276713
मास्टर प्लान में निवेशित गांव-55
सबसे लोकप्रिय
शानदार खबरें
मल्टीमीडिया
Newsletters
Follow Us
Download Partika Apps
Group Sites
Top Categories
Trending Topics
Trending Stories
बड़ी खबरें