scriptहत्या के तीन आरोपी गए जेल | Three accused in murder case | Patrika News

हत्या के तीन आरोपी गए जेल

locationछिंदवाड़ाPublished: Dec 16, 2017 12:09:43 pm

Submitted by:

babanrao pathe

पुलिस की पूछताछ और छानबीन में सामने आया है कि बुजुर्ग ट्रैक्टर से गिरा जिससे वह घायल हो गया था।

 murder case

दमुआ थाना प्रभारी दीपक सिंह यादव ने बताया कि ट्रक क्रमांक एमपी २८ एच ७७४४ के चालक ने बाइक सवार अकबर को बेरडीढाना में टक्कर मारी।

छिंदवाड़ा. तामिया थाना पुलिस ने शुक्रवार को हत्या के प्रकरण का खुलासा किया। तीन आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, यहां से उनका जेल वारंट काट दिया गया। पुलिस की पूछताछ और छानबीन में सामने आया है कि बुजुर्ग ट्रैक्टर से गिरा जिससे वह घायल हो गया था। घायल अवस्था में अस्पताल ले जाने की बजाए जंगल में दफना दिया था।

टीआई कोमल दियावार ने बताया कि ग्राम मुंगारिया निवासी पप्पू उर्फ छोटो भारती, फूलभान धुर्वे एवं संतलाल भारती ने २३ सितम्बर की रात में नौ बजे उनके साथ ट्रैक्टर पर बैठकर लौट रहे गांव के ही बैसाखू भारती (५५) को गिरने और घायल होने पर समीप जंगल में दफना दिया था। गांव के लोग आंवला बीनने जंगल पहुंचे तो शव दिखाई दिया। शुक्रवार को आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, यहां से सभी को न्यायायिक हिरासत में भेज दिया गया। दमुआ थाना क्षेत्र के ग्राम बेरडीढाना में शुक्रवार रात एक तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने बाइक सवार बुजुर्ग को रौंद दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को पुलिस अभिरक्षा में खड़ा कराया है। मृतक बुजुर्ग की पहचान चिकटबर्री निवासी अकबर (५०) पिता झगडू के रूप में हुई है। शव को अस्पताल पहुंचा दिया गया है। ट्रक के चालक पर अपराध पंजीबद्ध किया गया है। दमुआ थाना प्रभारी दीपक सिंह यादव ने बताया कि ट्रक क्रमांक एमपी २८ एच ७७४४ के चालक ने बाइक सवार अकबर को बेरडीढाना में टक्कर मारी। बुजुर्ग की मौके पर ही मौत

हो गई। फोकट नगर चंदनगांव में दो पक्षों में विवाद हो गया। मकान की दीवार पर प्लास्टर के दौरान हुए विवाद की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई गई। पुलिस के अनुसार लोंगबती पति मेहकूलाल कहार निवासी फोकट नगर की रिपोर्ट पर लल्ली मालवी एवं श्री मालवी के खिलाफ मारपीट की धारा में अपराध दर्ज किया गया है। चंदनगांव यादव मोहल्ला में बारह दिसम्बर को हुए विवाद की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार दो भाइयों में अपशब्द कहने को लेकर विवाद हो गया। महेश पिता माखन यादव की रिपोर्ट पर मनोज यादव के खिलाफ अपराध कायम किया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो