scriptkarva chauth:आज इस समय तक कर लें करवा चौथ की पूजा | Till this time, worship Karva Chauth | Patrika News

karva chauth:आज इस समय तक कर लें करवा चौथ की पूजा

locationछिंदवाड़ाPublished: Oct 17, 2019 11:41:54 am

Submitted by:

sandeep chawrey

करवा चौथ के लिए पूजन का मुहुर्त भी तय किया गया है। पंचांग के अनुसार शाम को ५ बजकर ४६ मिनिट से ७ बजकर २ मिनिट के बीच पूजा का खास मुहूर्त रहेगा।

karwa chauth

karwa chauth

छिंदवाडा. कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि गुरुवार को करवा चौथ के रूप में मनाई जाएगी। यह त्यौहार मुख्य रूप से उत्तर भारत के पंजाब, हरियाणा,, दिल्ली,राजस्थान का है लेकिन वर्तमान में यह पूरे देश में मनाया जाने लगा है। कहा जाता है कि इस दिन सुहागिन स्त्रियां उपवार रखे और चांद के दीदार के बाद अन्नजल ग्रहण करें तो उनका गृहस्थ जीवन सुखद होने लगता है। इस व्रत की पूजन सामग्री के लिए बुधवार को बाजार में खासी भीड़ रही। पूजन सामग्री के लिए करवां, फल फूल के साथ मिठाईयों की खरीदी महिलाएं करती रही तो साज सज्जा की सामग्री की दुकानों में भी भारी भीड़ रही। गुरुवार की शाम को महिलाएं शुभ मुहूर्त में करवा चौथ की पूजा करेंगी। उसके बाद रात को आसमान में चांद दिखने के बाद महिलाएं अपना उपवास छोड़ेंगी। रंगबिरंगी कलश सजे बाजार मेंपूजा के लिए मिट्टी के छोटे कलश का विशेष महत्व रहता है। बाजार में छोटे रंगबिरंगी कलश आज अलग ही रंगत बिखेर रहे थे। उनपर मलमल का कपड़ा उन्हें और आकर्षित बना रहा था। आम दिनों की बजाए इन कलशों के दाम कुछ बढ़े हुए दिखे लेकिन पर्व विशेष को देखते हुए इनकी खूब खरीदी की गई। मेंहदी रचाने के लिए लगी लाइनशहर में बुधवार को मुख्य चौराहों पर हाथों में मेंहदी लगाने के लिए महिलाओं में होड़ लगी रही। चंद मिनिटों में महिलाओं के हाथों में मेंहदी उकेरते कलाकारों के पास खासी भीड़ रही। अपनी पसंद की स्टाइल की मेंहदी महिलाओं ने अपनी हाथों में रचाई। चलनी की सबसे ज्यादा मांगचलनी की डिमांड सबसे ज्यादा दिखी। वैसे यह पात्र हर घर में होता है लेकिन करवा चौथ पर नई चलनी खरीदने का रिवाज है। बाजार में अलग-अलग साइज की चलनियां देखने को मिली। कुछ जगहों पर तो इन्हें मोतियों और कपड़ों से शानदार तरीके से सजाया भी गया था। इसकी खरीदी के प्रति भी महिलाओं में खासा उत्साह दिखा।

पूजन का मुहुर्त
करवा चौथ के लिए पूजन का मुहुर्त भी तय किया गया है। पंचांग के अनुसार शाम को ५ बजकर ४६ मिनिट से ७ बजकर २ मिनिट के बीच पूजा का खास मुहूर्त रहेगा। चतुर्थी तिथि गुरुवार को शाम ७ बजकर २८ मिनिट तक रहेगी। अत: इसके पहले ही पूजन किया जाना शुभ रहेगा। चंद्रोदय रात ८ बजकर २० मिनिट को बताया जा रहा है। इसके बाद ही देश के विभिन्न क्षेत्रों में चंद्रमा के दर्शन होंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो