scriptTourism Minister: देवगढ़ को लेकर पर्यटन मंत्री ने कही बड़ी बात, क्या है वो पढ़ें यह खबर | Tourism Minister said big thing about Devgarh, read this news | Patrika News

Tourism Minister: देवगढ़ को लेकर पर्यटन मंत्री ने कही बड़ी बात, क्या है वो पढ़ें यह खबर

locationछिंदवाड़ाPublished: Dec 07, 2020 10:50:32 am

Submitted by:

babanrao pathe

केन्द्रीय पर्यटन और संस्कृतिक राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रहलाद पटेल ने देवगढ़ को लेकर बड़ी बात कही हैं।

Tourism Minister: देवगढ़ को लेकर पर्यटन मंत्री ने कही बड़ी बात, क्या है वो पढ़ें यह खबर

Tourism Minister: देवगढ़ को लेकर पर्यटन मंत्री ने कही बड़ी बात, क्या है वो पढ़ें यह खबर

छिंदवाड़ा. केन्द्रीय पर्यटन और संस्कृतिक राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रहलाद पटेल ने देवगढ़ को लेकर बड़ी बात कही हैं। देवगढ़ के गौरवशाली इतिहास और यहां के राजाओं के योगदान के बारे में बताया। उन्होंने कहा जितना गौरवशाली इतिहास यहां का हैं उस हिसाब से देवगढ़ को तवज्जो नहीं मिली। प्रहलाद पटेल ने देवगढ़ की बावडिय़ों के जीर्णोद्धार के चल रहे कार्य की सराहना करते हुए कहा इसके लिए जो भी मदद होगी वो (एएसआइ) आर्केलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की तरफ से भी की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर का जिक्र भी किया हैं।

देवगढ़ को ग्रामीण पर्यटन के रूप में विकसित करने के लिए क्या कुछ किया जा सकता हैं। प्रशासन अपने स्तर पर कार्य कर रहा हैं, लेकिन आम लोगों की इसको लेकर क्या राय हैं, यह जानने का प्रयास किया जा रहा। गांव के लोग यहां क्या कुछ चाहते हैं, उन्हीं की जुबानी सुनने की कोशिश जारी हैं। जिले का विरासत गांव देवगढ़ में जिला पंचायत, जिला पुरातत्व एवं पर्यटन परिषद के तत्वावधान में नेहरू युवा केन्द्र के सहयोग से सात दिवसीय स्वच्छता जागरुकता एवं श्रमदान शिविर का आयोजन किया गया हैं। शिविर में नेहरू युवा केन्द्र के 33 वालेंटियर्स और स्थानीय 20 युवाओं को शामिल किया गया हैं। शिविर के दूसरे दिन 50 वालेंटियर्स ने देवगढ़ गांव के प्रत्येक घर तक दस्तक दी। गांव के लोगों से ही जाना कि देवगढ़ को ग्रामीण पर्यटन के रूप में विकसित किया जा रहा हैं तो क्या बदलाव होने चाहिए और जरूरी आवश्यकता हैं। स्वच्छता को लेकर जागरुक किया गया। प्रत्येक घर से राय लेने के साथ ही उनकी समस्याएं भी पूछी जा रही। रविवार को देवगढ़ गांव के सभी घरों से जानकारी जुटा ली गई थी। कार्यक्रम में वालेंटियर्स को विषय विशेषज्ञों ने सम्बोधित किया और सांस्कृति कार्यक्रम भी शिविर स्थल पर आयोजित किए गए हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो