scriptTraining : इस कॉलेज में छात्राएं सीख रहीं आत्मरक्षा के गुर | Training : Students learning self-defense in college | Patrika News

Training : इस कॉलेज में छात्राएं सीख रहीं आत्मरक्षा के गुर

locationछिंदवाड़ाPublished: Nov 13, 2019 12:20:20 pm

Submitted by:

Rajendra Sharma

प्रोफेसर सामान्य ज्ञान के साथ सिखा रहे आत्मरक्षा के गुरु

college girl

college girl

कहा- आत्मविश्वास से पूर्ण छात्राओं को किसी का मोहताज़ नहीं होना पड़ेगा।

छिंदवाड़ा/ जिले के शासकीय चांद कॉलेज में स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन विभाग अनूठी पहल कर रहा है। यहां छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए जा रहे हैं।
यहां छात्राओं के शारीरिक, मानसिक व सुरक्षात्मक पहलुओं के विकास के लिए विशेषज्ञों द्वारा आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. डीके गुप्ता ने कहा कि आत्मरक्षा का प्रशिक्षण छात्राओं को जीवन प्रबंधन में ऊर्जा, साहस व अपने पैरों पर खड़ा होने की दिशा में बहुत सहायक होगा। इस संबंध में व्यक्तित्व विकास के जिला समन्वयक डॉ.अमर सिंह ने कहा कि आत्मरक्षा महिला सशक्तिकरण की धुरी है।
training-students-learning-self-defense-in-college
आत्म विश्वास से लबालब छात्राओं को भविष्य में किसी का मोहताज नहीं होना पड़ेगा

उन्होंने कहा कि ईश्वर भी सिर्फ उनकी मदद करता है जो अपनी मदद स्वयं करते हैं। जिंदगी हारते वे हैं जो लड़ते नहीं हैं। आत्म विश्वास से लबालब छात्राओं को भविष्य में किसी का मोहताज नहीं होना पड़ेगा।
002_1.jpg
आत्म रक्षात्मक प्रशिक्षण छात्राओं के लिए बहुत लाभकारी होगा

आत्मरक्षा से संबंधित जूडो कराटे के प्रशिक्षक रवि जायसवाल ने छात्राओं को आगाह किया कि जूडो कराटे सीखकर छात्राएं आत्मविश्वास से लबालब हो जाएंगी। प्रशिक्षिका कल्पना डहेरिया ने कहा कि ऐसा आत्म रक्षात्मक प्रशिक्षण छात्राओं के लिए भावी जीवन के लिए बहुत लाभकारी होगा। प्रशिक्षिका ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण छात्राओं के लिए कैरियर मार्गदर्शन के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होंगे।
001_1.jpg
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो