scriptबसें तों मिलीं, यात्री नहीं मिले | Travelers did not meet | Patrika News

बसें तों मिलीं, यात्री नहीं मिले

locationछिंदवाड़ाPublished: Apr 30, 2019 10:45:39 am

Submitted by:

prabha shankar

चुनाव के चलते लोगों टाली अपनी यात्राएं

Travelers did not meet

Travelers did not meet

छिंदवाड़ा. चुनाव पर लगभग सभी तरह के यात्री वाहनों का अधिग्रहण कर लिया जाता है। मतदान दल के साथ ही सुरक्षा में तैनात बल को निर्धारित बूथ तक पहुंचाने के लिए हजारों की संख्या में निजी उपयोग के साथ ही कमर्शियल वाहन भी अधिग्रहित किए जाते हैं। इस बार भी लोकसभा चुनाव के लिए छोटे-बड़े 12 सौ से अधिक वाहन चुनाव ड्यूटी में लगाए गए थे। यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो इस बात को ध्यान में रखते हुए लगभग सभी रास्तों के लिए वाहन भी छोड़े गए थे।
शहर के मानसरोवर कॉम्प्लैक्स और नया बस स्टैंड पर लोकसभा चुनाव के एक दिन पहले और ठीक चुनाव के दिन सोमवार को वाहन तो खड़े रहे, लेकिन उन्हें यात्री नहीं मिले। ऐसा दो दिन तक हुआ। इसके पहले यात्रियों को वाहन नहीं मिला करते थे, लेकिन इस पर सडक़ पर वाहन तो थे, लेकिन यात्री नदारद रहे। किसी यात्री से बेवजह अधिक किराया तो नहीं वसूला जा रहा है, यह जानने के लिए पुलिस ने दोपहर में बस स्टैंड का निरीक्षण किया, हालांकि इस दौरान कोई शिकायत नहीं मिली। देर शाम से बस स्टैंड पर यात्रियों का पहुंचना शुरू हुआ। बताया जा रहा है कि चुनाव के चलते लोगों ने यात्राएं नहीं की, जिसके चलते इस तरह के हालात बने रहे।

चुनाव में लगे थे वाहन
परिवहन अधिकारी सुनील कुमार शुक्ला ने बताया कि लोकसभा चुनाव सम्पन्न कराने के लिए 538 यात्री बसें और 7 सौ छोटे वाहन अधिग्रहित किए गए थे। इसके बाद नागपुर रोड पर 15 बसें, भोपाल मार्ग पर 20 बसें और जबलपुर मार्ग पर 25 से 30 बसें यात्रियों के लिए छोड़ी गई थीं।
दस यात्री लेकर रवाना हुई बस… भोपाल, इंदौर, जबलपुर सहित अन्य मार्गों पर एसएमटी बस सर्विस की बसें चलती हैं। संचालक सेवक यादव ने बताया कि रविवार और सोमवार के दिन बसों को यात्री नहीं मिले। जबलपुर मार्ग पर सुबह सात बजे से तीन बजे तक चार बसें चलती हैं। सोमवार को एक बस रवाना की जिसमें केवल 10 यात्री सवार थे। जुन्नारदेव से बैठे यात्रियों ने जबलपुर तक का टिकट लिया था जिसके चलते उन्हें किसी और वाहन से पहुंचाने का साधन भी नहीं था। सोमवार को बसें तो थीं, लेकिन यात्री नहीं मिले।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो