scriptदूसरे दिन भी चलता रहा मरीजों का उपचार | Treatment of patients on the second day | Patrika News

दूसरे दिन भी चलता रहा मरीजों का उपचार

locationछिंदवाड़ाPublished: Jul 14, 2019 05:24:50 pm

Submitted by:

SACHIN NARNAWRE

दाढ़ीमेटा में फूड पॉयजिंग का मामला

1

दूसरे दिन भी चलता रहा मरीजों का उपचार

पांढुर्ना. दाढ़ीमेटा में विशाक्त भोजन खाने से बीमार हुए मरीजों का दूसरे दिन भी सिविल अस्पताल में उपचार जारी रहा। इन मरीजों से अस्पताल के सभी बिस्तर भरे थे। कई बिस्तरों पर दो दो मरीजों ने लेटकर इलाज करवाया। कुछ मरीज अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही को लेकर नाराज भी दिखाई दिए।
चिकित्सकों का कहना है कि सभी मरीज खतरे से बाहर है। शुक्रवार देर रात तक दाढ़ीमेटा से मरीज भर्ती होते रहे। इनकी संख्या 30 बताई जा रही है। देर रात को रमेश बोबडे को भर्ती किया गया। गौरतलब है कि दाढ़ीमेटा में रमेश बोबडे के निवास पर गुरुवार को हुए तीसरे के भोजन करने के बाद शुक्रवार सुबह से मेहमानों की तबीयत बिगडऩे लगी थी जिसके बाद मरीजों का अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था। शाम को भर्ती मरीजों को ठंड लगकर बुखार आ गया था। डॉ. मिलिंद गजभिए ने सभी मरीजों की हालत खतरे से बाहर होने की जानकारी दी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो