script

संविधान के शिल्पकार को दी आदरांजलि, निकाला कैंडल मार्च

locationछिंदवाड़ाPublished: Dec 07, 2019 11:47:49 pm

Submitted by:

arun garhewal

पुष्प अर्पित करते हुए अपनी आदरांजलि अर्पित की

Need to adopt Ambedkar ideals: Meghwal

Need to adopt Ambedkar ideals: Meghwal

छिंदवाड़ा. सौंसर. संविधान के शिल्पकार डॉ. बीआर अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिन पर नगर सहित संपूर्ण ग्रामीण अंचल में आदरांजलि अर्पित की गई। भारतीय बौद्ध महासभा, रमाबाई अंबेडकर महिला मंडल एवं डॉ. अंबेडकर नवयुवक मंडल के संयुक्त तत्वावधान में नगर के बौद्ध विहार और अंबेडकर तिराहे समक्ष आदरांजलि कार्यक्रम सम्पन्न किया गया।

इस अवसर पर विधायक विजय चौरे और अनुयायियों ने बाबासाहेब की प्रतिमा समक्ष पहुंचकर पुष्प अर्पित करते हुए अपनी आदरांजलि अर्पित की। सुबह 10 बजे बौद्ध विहार में महापरिनिर्वाण दिवस संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर तथागत बुद्ध एवं डॉ अंबेडकर की प्रतिमा समक्ष दीप प्रज्ज्वलन माल्यार्पण कर सामूहिक बुद्ध वंदना ली गई। इसके बाद अंबेडकर तिराहे पहुंचकर बाबा साहब की प्रतिमा को माल्यार्पण एवं मौन रखते हुए आदरांजलि दी। बौद्ध विहार में विधायक चौरे ने कहा कि डॉ. बाबासाहेब ने संविधान के माध्यम से संपूर्ण भारतवासियों के लिए समता, स्वतंत्रता, बंधुत्व और न्याय के साथ सभी को संवैधानिक अधिकारों का दर्जा दिया है। इस अवसर पर भारतीय बौद्ध महासभा के प्रदेश सचिव प्रो. बीएल बागडे, नपा अध्यक्ष लक्ष्मण चाके, काम्बले गुरुजी, केडी शेंडे ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन भारतीय बौद्ध महासभा नगर शाखा के अध्यक्ष मुकेश बागडे ने किया। महापरिनिर्वाण दिन पर शाम को बौद्ध विहार से प्रतिमा स्थल तक कैंडल रैली निकाली गई। रमाबाई महिला मंडल के पदाधिकारी एवं सदस्यगण नवयुवक मंडल के सदस्यगण साथ अंबेडकर अनुयायी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

पंाढुर्ना. देश के संविधान निर्माता डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर के पुण्यतिथि के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बाबासाहेब के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. साहेबराव टोन्पे, नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष योगेश खोड़े, ओम पटेल, बापू बालपांडे, राजू कोल्हे, अर्चना बांदरे, शारदा धुमाल आदि उपस्थित थे।

तिगांव. ग्राम तिगांव के अंबेडकर चौक में संविधान शिल्पी डॉ. अंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया. डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण शंकरराव बागड़ी, शिक्षक देवीदास सहारे, विश्वजीत शेंडे, जितेंद्र शेंडे, लालमन मंगरे, महिला मंडल की ओर से नीलिमा शेंडे, प्रतिमा शेंडे, प्रतिभा शेंडे, पंचशिला पाटिल सुमन शेंडे, उषा बागड़ी सुशीला शेंडे ने माल्यार्पण किया और बाबासाहेब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

परासिया. डॉ. भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर नगर में स्थित बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया तथा उनके जीवन चरित्र सिद्धांतों को याद करते हुए उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प व्यक्त किया गया। इस अवसर पर श्याम कावेरी, एचडी पाटिल, एकनाथ टेंबुलकर, मुनिराज इंदौरकर, सुरेश ठवरें, अशोक शेंडे ने संबोधित किया।

चांदामेटा में अंबेडकर की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें याद किया गया। अंबेडकर भवन में वैशाली बौद्ध विहार निर्माण सेवा समिति के सदस्यों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सुरेश ठवरेे, हरिदास पाटिल, गन्नू झरबड़े, विनोद बुनकर, जगदीश नागले, लक्खू तिगराम, राजेंद्र रैदास आदि उपस्थित रहे।

ट्रेंडिंग वीडियो