scriptट्रक ने छात्र को कुचला | Truck crushes student | Patrika News

ट्रक ने छात्र को कुचला

locationछिंदवाड़ाPublished: Dec 08, 2017 05:22:29 pm

Submitted by:

sanjay daldale

गड्ढों की वजह से एक स्कूली छात्र दुर्घटना का शिकार हुआ। कड़बी चौक के समीप ट्रक ने छात्र को कुचल दिया।

Truck crushes student

Truck crushes student

सड़क हादसा…
ट्रक ने छात्र को कुचला

नागपुर. गड्ढों की वजह से एक स्कूली छात्र दुर्घटना का शिकार हुआ। कड़बी चौक के समीप ट्रक ने छात्र को कुचल दिया। बताया जाता है कि सड़क पर लगे एक लोहे के एंगल से साइकिल टकरा गई और बच्चा गिर पड़ा। इसी दौरान ट्रक की चपेट में आ गया। मृतक लश्करीबाग निवासी अभिजीत नरेश देशभ्रतार (12) बताया गया। वह कामठी रोड पर स्थित एक स्कूल में 7वीं कक्षा का छात्र था। दोपहर 2.30 बजे के दौरान स्कूल की छुट्टी हुई। अभिजीत अपनी साइकिल पर वह घर जाने के लिए निकला। कड़बी चौक के समीप वह साइकिल से गिर पड़ा। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक एमएच12 आरए 8254 की चपेट में आ गया। पिछले पहिए में कुचले जाने से वह बुरी तरह घायल हो गया। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। तब तक बच्चे को ऑटो में डालकर उपचार के लिए रवाना किया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई थी। जरीपटका थानेदार उत्तम मूलक अपने दल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। दुर्घटना के बाद मार्ग पर यातायात प्रभावित हो गया था। पुलिस ने यातायात सुचारू किया। पुलिस ने पिता नरेश की शिकायत पर आरोपी ट्रक चालक पारसिवनी निवासी ज्ञानेश्वर मंगल मोहनकर (52) के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी मिली है कि रोड के किनारे लगे एक लोहे के एंगल से साइकिल का पैडल टकराने के कारण अभिजीत गिरा था।
नाबालिग ने किया दुष्कर्म
नागपुर. कलमना थाना क्षेत्र में दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। नाबालिग लड़का कई दिनों से परिसर की छोटी बच्चियों को हवस का शिकार बना रहा था। बुधवार को परिसर के एक युवक ने उसे बच्ची के साथ जबरदस्ती करते देखा। उसने तुरंत बच्ची को उसके चंगुल से छुड़ाया। परिसर में खलबली मच गई। इसी दौरान 1 और बच्ची ने अपने साथ अत्याचार होने की जानकारी दी। कलमना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया। दोनों पीडि़त बच्ची की उम्र महज 5 वर्ष है। पकड़ा गया लड़का 15 वर्ष का है और 10वीं कक्षा में पढ़ता है। परिसर के एक युवक ने उसे बच्ची के साथ अश्लील हरकत करते देखा। उसने तुरंत बच्ची को अपने कब्जे में लिया। पीडि़ता की मां को घटना की जानकारी दी। पति घर पर नहीं होने के कारण वह शिकायत देने के लिए संभ्रम में थी। इसी दौरान पूरे परिसर में खबर फैल गई। तभी एक अन्य 5 वर्षीय बालिका ने बताया कि आरोपी ने उसके साथ भी दुष्कर्म किया है। उसके माता-पिता ने तुरंत कलमना पुलिस से मामले की शिकायत की। थानेदार महेश चाटे ने तुरंत अधिकारियों को मामला दर्ज करने के निर्देश दिए। मेडिकल जांच कर पुलिस ने एक मामला दर्ज कर लिया। बुधवार शाम को पहली बच्ची के पिता घर लौटे। मां ने घटना की जानकारी दी। उन्होंने ने भी पुलिस से शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने नाबालिग के खिलाफ दुष्कर्म के मामले दर्ज किए है। आरोपी किशोर कई दिनों से ये हरकतें कर रहा था। उसके पिता का देहांत हो चुका है। मां मजदूरी कर अपना घर चलाती है। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। लोग अपने बच्चों को विश्वास में लेकर पूछताछ कर रहे है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो