scriptUjjwala Gas Portal in chhindwara | Ujjwala Gas Portal: सरकारी रिकॉर्ड दे रहे अलग-अलग जानकारी, जनता परेशान | Patrika News

Ujjwala Gas Portal: सरकारी रिकॉर्ड दे रहे अलग-अलग जानकारी, जनता परेशान

locationछिंदवाड़ाPublished: Dec 04, 2022 12:09:46 pm

Submitted by:

prabha shankar

उज्ज्वला में हर घर गैस तो पात्रता पर्ची में 3.45 लाख घरों में कनेक्शन नहीं, पड़ताल: पोर्टल में अलग-अलग जानकारी से उपभोक्ता भ्रमित

Ujjwala Gas Portal in chhindwara
Ujjwala Gas Portal in chhindwara

छिंदवाड़ा। जिले में रसोई गैस कनेक्शन की उपलब्धता पर सरकारी रिकॉर्ड के आंकड़ों की एक और बाजीगरी सामने आई है। राज्य शासन के पात्रता पर्ची पोर्टल में 3.45 लाख परिवारों के पास गैस कनेक्शन न होना बताया गया है। जबकि एक दिन पहले गैस उपभोक्ताओं की संख्या 5.39 लाख बताई गई थी। इस अलग-अलग जानकारी से उपभोक्ता भ्रमित हो रहे हैं। इससे यह भी साफ है कि अधिकारी-कर्मचारी योजनाओं की जानकारी पोर्टल पर अपडेट नहीं कर रहे हैं।
खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से एक दिन पहले उज्ज्वला गैस पोर्टल बंद करने का कारण जिले में रसोई गैस कनेक्शन की उपलब्धता 103 प्रतिशत बताई गई थी। बताया गया था कि जिले में वर्ष 2011 की जनसंख्या के अनुसार 5.29 लाख परिवार है।
इनमें से 5.39 लाख परिवारों के पास रसोई गैस कनेक्शन पहुंच गया है। यह सही है कि दस साल में जनसंख्या बढ़ी है और नए परिवार भी बन गए हैं। इसके चलते केंद्र सरकार ने उज्ज्वला गैस पोर्टल बंद कर
दिया है।
इस विभागीय जानकारी की पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए राज्य शासन के पात्रता पर्ची पोर्टल को सर्च किया गया तो उज्ज्वला गैस पोर्टल के ठीक विपरीत जानकारी मिली। इसके मुताबिक राशन के जरूरतमंद 3.72 लाख परिवारों में से केवल 26 हजार परिवारों के पास ही रसोई गैस कनेक्शन है। जिनके पास रसोई गैस कनेक्शन नहीं हंै, ऐसे परिवारों की संख्या 3.45 लाख है।

Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.