scriptवैज्ञानिकों के मार्गदर्शन में करें उन्नत कृषि | Under the guidance of scientists, do advanced agriculture | Patrika News

वैज्ञानिकों के मार्गदर्शन में करें उन्नत कृषि

locationछिंदवाड़ाPublished: Aug 16, 2019 05:15:53 pm

Submitted by:

sunil lakhera

आत्मा परियोजना अंर्तगत कृषक संगोष्ठी

Under the guidance of scientists, do advanced agriculture

वैज्ञानिकों के मार्गदर्शन में करें उन्नत कृषि

परासिया. ग्राम लोनापठार में आत्मा परियोजना अंर्तगत कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें विधायक सोहन वाल्मिक ने कृषकों को जागरूक रहने की सलाह दी तथा विभागीय अधिकारियों के मार्गदर्शन में कृषि को उन्नत बनाने, एक से अधिक फ सल लगाने के सुझाव दिये।
कृषि वैज्ञानिक जगदीश बारस्कर ने मक्का में फ ाल आर्मी वार्म के नियंत्रण की जैविक एवं रासायनिक विधियों के वारे में विस्तारपूर्वक बताया। सतीष कड़वे वैज्ञानिक ने किसानों को सब्जी उत्पादन को बढ़ाने की सलाह दी एवं खेती से संबंधित व्यवसाय जैसे पशुपालन, बकरी पालन, मुर्गी पालन करने की समझाइश दी। बीटीएम अमित बघेल के द्वारा कृषकों को परंपरागत खेती करने एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने, जैविक खेती से लागत को कम करने, समन्वित खेती कर आय बढ़ाने का सुझाव दिया। विभागीय अधिकारियों के मार्गदर्शन में कृषि को उन्नत बनाने, एक से अधिक फ सल लगाने के सुझाव दिये। इस अवसर पर संजय जायसवाल आत्मा समिति अध्यक्ष, अजय बरकड़े जनपद सदस्य, अमित चौबे, नंद किशोर सहित किसान उपस्थित रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो