scriptचांदशावली पहाड़ी पर अंडरब्रिज का काम | Underground work on Chandshawali hill | Patrika News

चांदशावली पहाड़ी पर अंडरब्रिज का काम

locationछिंदवाड़ाPublished: Dec 08, 2018 11:31:44 pm

Submitted by:

arun garhewal

रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार रेलवे क्रॉसिंग पर ब्रिज बनाना अनिवार्य हो गया है।

Underground work on Chandshawali hill

चांदशावली पहाड़ी पर अंडरब्रिज का काम

छिंदवाड़ा. मध्य रेलवे के द्वारा सभी रेलवे क्रॉसिंग पर इन दिनों ब्रिज लगाने का काम तेजी से चल रहा है। रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार रेलवे क्रॉसिंग पर ब्रिज बनाना अनिवार्य हो गया है। इसी क्रम में चांदामेटा परासिया में चार रेलवे क्रॉसिंग पर अंडर ब्रिज बनाएं जाएंगे। गत दिनों को चांदशावली पहाड़ी के नीचे चांदामेटा न्यूटन मुख्य मार्ग में स्थित रेलवे क्रॉसिंग के समीप अंडर ब्रिज लगाने का कार्य प्रारंभ हुआ। ज्ञात हो कि परासिया विधानसभा अंतर्गत भमोड़ी से रामपुरी, परासिया से उमरेठ, परासिया से शिवपुरी एवं न्यूटन से चांदमेटा के मुख्य मार्ग पर स्थित बैरियरो की जगह अब मध्य रेलवे के द्वारा अंडर ब्रिज लगाए जा रहे हैं। अंडरब्रिज नहीं होने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
मानव संसाधन विभाग वेकोलि मुख्यालय नागपुर द्वारा आयोजित पेंच क्षेत्र का दो दिवसीय कामगार प्रशिक्षण शिविर का समापन शनिवार को विश्वकर्मा भवन, परासिया में सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे 37 कामगारों को रेस्क्यू स्टेशन इंचार्ज बिसेन ने आपदा प्रबंधन, प्राथमिक उपचार, पेंच-कन्हान के कानूनी सलाहकार मनसुखलाल ठाकर ने श्रम कानून, सामाजिक सुरक्षा, पेंच-कन्हान के महामंत्री कुंवरसिंह द्वारा औद्योगिक संबंध में श्रम संघ की भूमिका विषय पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। सत्र का समापन एमसी सिन्हा महाप्रबंधक संचालन पेंच क्षेत्र द्वारा किया गया। इस अवसर पर पेंच-कन्हान के पदाधिकारी मौजूद रहे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो