scriptबाइक को टक्कर मारकर वाहन पलटा, 5 घायल | Vehicle reversal, 5 injured in bike collision | Patrika News

बाइक को टक्कर मारकर वाहन पलटा, 5 घायल

locationछिंदवाड़ाPublished: May 17, 2019 05:02:08 pm

Submitted by:

SACHIN NARNAWRE

सिवनी के पास नेशनल हाइवे 47 पर बीएसएनएल टॉवर के समीप जीप के सामने बाइक आ जाने से दोनों वाहनों के बीच टक्कर हो गई।

1

बाइक को टक्कर मारकर वाहन पलटा, 5 घायल

बाइक को टक्कर मारकर वाहन पलटा, 5 घायल

पंाढुर्ना. सिवनी के पास नेशनल हाइवे 47 पर बीएसएनएल टॉवर के समीप जीप के सामने बाइक आ जाने से दोनों वाहनों के बीच टक्कर हो गई। टक्कर मारने के बाद जीप पलट गई जिससे इसमें सवार दो लोग भी घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार नेशनल हाइवे पर पांढुर्ना की ओर आ रही जीप एमएच 31, जीएस 3683 के सामने अचानक डिवाइडर से उतरकर सडक़ पर आयी बाइक से टक्कर हो गईं। इस घटना में बाइक पर सवार चंचल महाजन 28 साल, सचिन महाजन 27 साल, स्वप्निल भादे 26 साल निवासी बड़चिचोली को चोटें आयी है।
इसी प्रकार टक्कर से पलटी जीप में सवार ग्राम बोथिया निवासी वंदना इरपाची 30 वर्ष और अजित इरपाची को चोटें आयी है। 108 की मदद से घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद नागपुर रेफर किया गया है।
बाइक से महिला गिरी
सिवनी के पास सुबह बाइक से फिसलकर एक महिला घायल हो गई। ग्राम मरकावाडा निवासी 20 वर्षीय वनिता पति मुकेश सोमकुंवर पति के साथ बाइक पर जा रही थी तभी अचानक बाइक से फिसलकर वनिता गिर गयी जिससे उसे हाथ-पैर में चोटें आई हैं। उपचार के लिए घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है।
महिला को सर्प ने डसा
मरकावाडा निवासी शीतल पति विलास मोरखेड़े 20 वर्ष को सर्प ने डस लिया। उसे गंभीर हालात में भर्ती किया गया है। महिला को सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद नागपुर रेफर किया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो