script

राज्य सरकार के इस आदेश से ग्रामीण मायूस

locationछिंदवाड़ाPublished: Nov 24, 2021 06:23:19 pm

दो वर्ष पहले कांग्रेस की कमलनाथ सरकार के आदेश पर परिसीमन के बाद नई बनी चार ग्राम पंचायतों मुंडीढाना, छिंदबोह, सेंदुरजना व देवनालामाल के आदेश निरस्त कर दिए गए हैं।

sdm office

sdm office

छिंदवाड़ा/पांढुर्ना. दो वर्ष पहले कांग्रेस की कमलनाथ सरकार के आदेश पर परिसीमन के बाद नई बनी चार ग्राम पंचायतों मुंडीढाना, छिंदबोह, सेंदुरजना व देवनालामाल के आदेश निरस्त कर दिए गए हैं।
मंगलवार को पंचायत एवं ग्रामीण विभाग के आदेश के बाद इसकी जानकारी प्रदेश सरकार को भेजी गई। अब फिर से 76 के स्थान पर 72 ग्राम पंचायतें ही होगी। वर्ष 2019 में जनपद पंचायत ने दो माह की प्रक्रिया के बाद मुंडीढाना, छिंदबोह, सेंदुरजना व देवनालामाल को ग्राम पंचायत का दर्जा दिया था। हाल ही में प्रदेश सरकार ने इस परिसीमन को निरस्त करने का आदेश जारी किया है। राजपत्र में इसका प्रकाशन हो चुका है।
परिसीमन के बाद ग्राम पंचायत जामलापानी से चार किमी दूर मुंडीढाना, पलासपानी से आठ
किमी दूर छिंदबोह, चांगोबा से चार किमी दूर सेंदुरजना और राजडोंगरी से चार किमी दूर देवनालामाल नई पंचायतें बनने पर ग्रामीणों ने प्रसन्नता जताई थी।
मायूस हुए ग्रामीण : शासन के आदेश से पंचायतों के ग्रामीण मायूस हैं। ग्रामीणों को अब अपने कामकाज के लिए लंबी दूरी तय ग्राम पंचायतों में जाना होता था। ४-८ किमी दूर इन पंचायतों में छोटे-छोटे काम के लिए ग्रामीणों का पूरा दिन बीत जाता था। परिसीमन के बाद समस्या से छुटकारा मिला था लेकिन अब फि र से पहले जैसे हालात होने से ग्रामीण मायूस हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो